1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video : बिहार के बरौनी जंक्शन पर इंजन और कोच के बीच पिसा रेलकर्मी, हादसे का वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Video : बिहार के बरौनी जंक्शन पर इंजन और कोच के बीच पिसा रेलकर्मी, हादसे का वीडियो देख दहल जाएगा दिल

बिहार के बरौनी जंक्शन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक रेल कर्मी की दर्दनाक मौत हुई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रेन की कपलिंग की जा रही थी। इस दौरान रेल कर्मी इंजन एवं बोगी आ गया और उसकी मौके पर ही पिसकर मौत हो गई है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार के बरौनी जंक्शन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक रेल कर्मी की दर्दनाक मौत हुई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रेन की कपलिंग की जा रही थी। इस दौरान रेल कर्मी इंजन एवं बोगी आ गया और उसकी मौके पर ही पिसकर मौत हो गई है।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

घटना के बाद बरौनी जंक्शन पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हैरानी की बात ये है कि इस घटना के बाद करीब दो घंटे तक रेल कर्मी का शव इंजन और बोगी के बीच फंसा रहा। काफी मशक्कत के बाद शख्स के शव को निकाला गया। घटना उस वक्त हुई जब गाड़ी संख्या15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन पर पहुंची थी।

ट्रेन और इंजन की कपलिंग करवा रहे रेल कर्मी सौरभ कुमार बोगी और इंजन के बीच दब गए। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के बाद लोको पायलट ट्रेन छोड़कर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सौरभ कुमार के परिवार में चीख पुकार मच गई है।

कर्मचारियों से लिया जा रहा अधिक काम

इस घटना के बाद अब रेल कर्मचारियों ने आपत्ति जाहिर की है और कहा है कि रेलवे के द्वारा रेल कर्मचारियों से अधिक काम लिया जा रहा है। एक इंजन एवं ट्रेन की कपलिंग में चार कर्मचारियों की आवश्यकता होती है लेकिन वहीं एक कर्मचारी से काम लिया जा रहा है और इसी के चलते यह हादसा हुआ। जब इंजन ड्राइवर वापस इंजन को ला रहा था तो ना सिग्नल स्टाफ मौजूद थे और ना ही कोई अन्य स्टाफ।

पढ़ें :- CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव का तबादला, OSM खरीद प्रक्रिया की होगी जांच

मृतक शख्स की पहचान बरौनी कॉलोनी निवासी लगभग 40 वर्षीय अमर कुमार के रूप में हुआ। मृतक को अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। उसके पिता भी रेलकर्मी थे और चार पांच वर्ष पूर्व उनकी मौत हो गई थी। जिनके जगह पर मृतक अमर को नौकरी मिली थी।

कैसे हुआ हादसा? इंजन छोड़कर भागा लोको पायलट

बताया जाता है कि इंजन और बोगी की कपलिंग के दौरान लोको पायलट ने इंजन को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे कर दिया जिस कारण बोगी और इंजन के बीच दबने से रेलकर्मी की मौत हो गई। प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों ने घटना की सूचना लोको पायलट को दी। लोको पायलट इंजन को आगे पीछे करने की जगह रेल कर्मी को दबा छोड़कर ही भाग गया। वहीं घटना की सूचना पर जीआरपी एवं आरपीएफ पुलिस सहित रेल पदाधिकारी पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गये हैं। सोनपुर डीआरएम विवेक भूषण सूद भी घटनास्थल का जायज लिया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जा रही है यदि स्टाफ की कमी की वजह से इसी घटना हुई है तो आगे ऐसी घटना ना हो इसलिए कमी को पूरा किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...