1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : संभल सीओ अनुज चाैधरी,बोले- ईद की सेवइयां खिलाने से पहले खानी पड़ेगी होली की गुझिया

Video : संभल सीओ अनुज चाैधरी,बोले- ईद की सेवइयां खिलाने से पहले खानी पड़ेगी होली की गुझिया

हम केवल इतना चाहते हैं कि शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई भी उपद्रव न हो। सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) ने कहा कि अगर आप ईद की सेवई खिलाना चाहते हैं तो आपको होली की गुझिया भी खानी पड़ेगी।

By santosh singh 
Updated Date

संभल। संभल के सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) ने पीस कमेटी की बैठक (Peace Committee Meeting) में कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना है। न कि किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कार्रवाई करना। उन्होंने कहा कि हम केवल इतना चाहते हैं कि शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई भी उपद्रव न हो। सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) ने कहा कि अगर आप ईद की सेवई खिलाना चाहते हैं तो आपको होली की गुझिया भी खानी पड़ेगी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इससे पहले बैठक में एएसपी श्रीश्चंद (ASP Shrishchand) ने स्पष्ट किया कि कोतवाली संभल क्षेत्र में मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा की जाएगी। सड़कों पर किसी भी हालत में इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

संभल में संवेदनशील माहौल को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने ईद, नवरात्र के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक बुलाई। बैठक में दोनों समुदायों के प्रमुख लोग शामिल हुए। इस दौरान एएसपी श्रीशचंद्र, एसडीएम वंदना मिश्रा शामिल थे। सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) ने लोगों को शांति बनाए रखने को कहा। बैठक के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने घर की छतों पर नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी, जिस पर प्रशासन ने साफ इनकार कर दिया।

अगर मैं गलत था तो कोर्ट में जाते, सजा दिलाते : सीओ

होली और जुमे की नमाज को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बीच सीओ अनुज चौधरी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ शांति बनाए रखना था और उन्होंने किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा। बुधवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में सीओ चौधरी ने कहा कि अगर मेरा बयान गलत था तो लोग हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाते, सजा दिलाते।

 ऐसा उन्होंने क्यों नहीं किया?

उन्होंने जोर देकर कहा कि वे हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए बराबर काम कर रहे हैं। दरअसल, होली से पहले सीओ चौधरी ने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, लेकिन जुमे की नमाज 52 बार होती है। जिसे रंगों से परेशानी हो, वह उस दिन घर में ही रहे।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। अब सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary)  ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि सभी त्योहारों का सम्मान बनाए रखना था। हम चाहते हैं कि हर जगह शांति बनी रहे। उन्होंने आपसी भाईचारे पर जोर देते हुए कहा कि अगर आप ईद पर सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो आपको गुझिया भी खानी पड़ेगी।

जब एक पक्ष खाता है और दूसरा नहीं, तो भाईचारा वहीं खत्म हो जाता है। संभल में हाल ही में हुई हिंसा पर पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए थे। इस पर सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary)  ने कहा कि गिरफ्तारियां जांच और सबूतों के आधार पर हो रही हैं। पुलिस कोई राजनीति नहीं कर रही और न ही उसका कोई ऐसा इरादा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...