HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: गांव वाले पीट-पीट कर मार न दें, इसलिए ओवर ब्रिज से कूद कर दे दी जान,लोगो को बच्चा चोरी का था शक

Video: गांव वाले पीट-पीट कर मार न दें, इसलिए ओवर ब्रिज से कूद कर दे दी जान,लोगो को बच्चा चोरी का था शक

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के लाइनबाजार क्षेत्र के शिवापार में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक शख्स को बच्चा चोरी के शक में दौड़ा लिया। लोगो की पिटाई के डर से वह शख्स राजमार्ग पर बने फुटओवर ब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गया। कई घंटों तक वह वहीं चढा रहा फिर कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :- VIDEO: पार्षद ने वर्दी उतरवाने की दी धमकी तो आपा खोए ASI ने खुद फाड़ी खाकी

पढ़ें :- Lucknow में सुबह सैर करने निकली बुजुर्ग महिला की बाइक सवार दो युवकों ने लूट ली चैन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो लोगो के पीछे ग्रामीण बच्चा चोर होने के शक में भागे। भीड़ से बचने के लिए दोनो शख्स भागने लगे। जिसमें से एक शख्स को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा शख्स बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गया। बार बार वह कूदने की धमकी दे रहा था। अंत नौ घंटे के बाद वह ब्रिज से नीचे कूद गया। थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे ने ओवरब्रिज पर चढ़े शख्स को मानसिक रोगी बताया।

शख्स का नाम अवनीश कुमार बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने उसे नीचे उतारने के कई प्रयास किए, लेकिन जब पुलिसकर्मी ब्रिज पर चढ़कर अवनीश के पास पहुंचने लगे, तभी उसने अचानक नीचे छलांग लगा दी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...