1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-राजस्थान के धौलपुर में चंबल की पार्वती नदी को पार करने की कोशिश साबित हुई जानलेवा, आगरा के दो लोग लापता

VIDEO-राजस्थान के धौलपुर में चंबल की पार्वती नदी को पार करने की कोशिश साबित हुई जानलेवा, आगरा के दो लोग लापता

राजस्थान-यूपी बॉर्डर (Rajasthan-UP border) पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है। राजस्थान के धौलपुर जिले (Dholpur District) में चंबल की पार्वती नदी (Parvati River) को पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हुई। नदी के तेज बहाव में एक लोडर बह गया, जिसमें सवार दो युवक पानी की गहराईयों में समा गए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

धौलपुर। राजस्थान-यूपी बॉर्डर (Rajasthan-UP border) पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है। राजस्थान के धौलपुर जिले (Dholpur District) में चंबल की पार्वती नदी (Parvati River) को पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हुई। नदी के तेज बहाव में एक लोडर बह गया, जिसमें सवार दो युवक पानी की गहराईयों में समा गए। यह खौफनाक दृश्य कैमरे में कैद हो गया है। बता दें कि दोनों युवक आगरा के रहने वाले थे। जबकि लापता दोनों लोगों अब तक कोई सुराग नहीं है।

पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

हादसा रानोली पुल *Ranoli Bridge) पर हुआ, जहां तेज बारिश के कारण पार्वती नदी (Parvati River)  उफान पर है। घटना आगरा के सैंया क्षेत्र के लादूखेड़ा इलाके से सटे राजस्थान बॉर्डर की बताई जा रही है। बचाव कार्य जारी है। हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टापू पर फंसे एक युवक को बचाने में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम जुटी हुई है।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...