1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : केशव प्रसाद मौर्य से पूछा UGC के नए नियम पर आपका क्या स्टैंड है? सवाल से बबाल, भाजपा पार्षद पर लगा युवक को थप्पड़ जड़ने का आरोप

Video : केशव प्रसाद मौर्य से पूछा UGC के नए नियम पर आपका क्या स्टैंड है? सवाल से बबाल, भाजपा पार्षद पर लगा युवक को थप्पड़ जड़ने का आरोप

यूपी के प्रयागराज जिले बीते रविवार को परेड ग्राउंड में प्रबुद्ध महाकुम्भ में विकसित यूपी क़ी बैठक में हिस्सा लेने यूपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे थे। इसी दौरान रोहित तिवारी काका नाम के एक युवा ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) से सिर्फ इतना पूछ लिया कि सर UGC के नए नियमों और आरक्षण पर आपका क्या स्टैंड है?

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले बीते रविवार को परेड ग्राउंड में प्रबुद्ध महाकुम्भ में विकसित यूपी क़ी बैठक में हिस्सा लेने यूपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे थे। इसी दौरान रोहित तिवारी काका नाम के एक युवा ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) से सिर्फ इतना पूछ लिया कि सर UGC के नए नियमों और आरक्षण पर आपका क्या स्टैंड है? इस सवाल से आग बबूला भाजपा पार्षद विनय मिश्रा उर्फ सिंटू (BJP Councilor Vinay Mishra alias Sintu) द्वारा युवक को थप्पड़ मारे जाने का आरोप है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

पढ़ें :- आजम खान को मुसलमान होने की नहीं, भ्रष्टाचार की सजा मिली; केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

क्या लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछना अपराध है?

पढ़ें :- 'स्वाभिमान की परिभाषा सत्ता की कुर्सी से तय नहीं होती...' केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर पलटवार

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मैं सत्ता में बैठी भाजपा से पूछना चाहता हूं,क्या लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछना अपराध है? अगर देश का नागरिक अपने अधिकार और मुद्दों पर सवाल पूछेगा, तो क्या आप उसे थप्पड़ मरवाएंगे? ​सवाल का जवाब तर्क से दिया जाता है, हिंसा से नहीं।

सवाल पूछने पर थप्पड़.? क्या यही है लोकतंत्र

पढ़ें :- अखिलेश ने CM योगी पर लगाया केशव प्रसाद मौर्य के अपमान का आरोप, बोले- ‘स्टूल’ से कुर्सी पर बैठा दिया, पर हाथ उठाने की इजाज़त नहीं दी गई

यूजर्स का कहना है कि सवालों का जवाब थप्पड़ से देना सत्ता के अहंकार को दर्शाता है, नेतृत्व की मजबूती को नहीं। लोकतंत्र में असहमति और सवालों की जगह होनी चाहिए, डर और हिंसा की नहीं। सत्ता में बैठे लोगों को यह समझना होगा कि जनता सवाल पूछने के लिए है, सिर्फ जयकारे लगाने के लिए नहीं। और हद तो तब हो गई जब पुलिस आई और थप्पड़ मारने वाले को छोड़कर सवाल पूछने वाले रोहित तिवारी को ही पकड़कर गिरफ्तार कर लिया।

एक तरफ इनके नेता ब्राह्मण युवाओं को थप्पड़ जड़ रहे हैं, दूसरी तरफ इन्हें चुनाव के समय ब्राह्मणों से ही वोट भी चाहिए

इस घटना से आग बबूला एक यूजर्स ने एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर लिखा कि खूब करो बीजेपी की गुलामी और खूब खाओ बीजेपी के नेताओं से लात और थप्पड़! उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ‘विकसित यूपी बैठक’ के दौरान UGC और आरक्षण पर सवाल पूछने वाले एक ब्राह्मण युवक को सरेआम थप्पड़ मारने की घटना सामने आई। सवाल पूछे जाने से नाराज होकर वहां मौजूद एक स्थानीय पार्षद/बीजेपी कार्यकर्ता ने ब्राह्मण युवक को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद कार्यक्रम में माहौल काफी गर्मा गया।

इन बीजेपी के नेताओं को आखिर शर्म क्यों नहीं आती? एक तरफ इनके नेता ब्राह्मण युवाओं को थप्पड़ जड़ रहे हैं, दूसरी तरफ इन्हें चुनाव के समय ब्राह्मणों से ही वोट भी चाहिए। जब ब्राह्मण समाज अपने अधिकारों, UGC नियमों और आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाता है, तब उसे अपमानित किया जाता है। लेकिन जब चुनाव आता है, तब इन्हीं नेताओं को ब्राह्मण समाज का समर्थन और वोट याद आने लगता है।


आखिर कब तक यह दोहरा व्यवहार बर्दाश्त करोगे? किसी पार्टी का समर्थन करना गलत नहीं है, लेकिन समर्थन के नाम पर अपना स्वाभिमान और अपने बच्चों का भविष्य दांव पर लगाना कहां की समझदारी है? याद रखिए, लोकतंत्र में जनता मालिक है और नेता जनता के प्रतिनिधि। सवाल पूछने पर थप्पड़ नहीं, जवाब मिलना चाहिए। ब्राह्मण समाज के भाइयों! अब तय आपको करना है कि आपको अपने अधिकार और सम्मान प्यारे हैं या किसी राजनीतिक पार्टी की गुलामी! भाजपा की सरकार ब्राह्मणों को काले कानून के तहत जेल भी भेजेगी, सवाल करोगे तो पिटवाएगी भी और वोट नहीं दोगे तो देशद्रोही भी कहलाओगे!

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...