1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video : शादी में डांस करते समय युवती को अचानक आया हार्ट अटैक, स्टेज पर गिरी और हो गई मौत

Video : शादी में डांस करते समय युवती को अचानक आया हार्ट अटैक, स्टेज पर गिरी और हो गई मौत

मध्य प्रदेश के  विदिशा (Vidisha) में शादी समारोह के दौरान स्टेज पर डांस करते समय 22 वर्षीय परिणीता जैन (Parineeta Jain) की अचानक मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत की आशंका जताई गई है। इस घटना के बाद शादी समारोह में मातम छा गया, और रस्में जल्द पूरी कर दी गईं।

By santosh singh 
Updated Date

विदिशा। मध्य प्रदेश के  विदिशा (Vidisha) में शादी समारोह के दौरान स्टेज पर डांस करते समय 22 वर्षीय परिणीता जैन (Parineeta Jain) की अचानक मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत की आशंका जताई गई है। इस घटना के बाद शादी समारोह (Wedding Ceremony)में मातम छा गया, और रस्में जल्द पूरी कर दी गईं।

पढ़ें :- ठंड आते ही दिल्ली की हवा में घुल जाती है इन फूलों की खुशबू, लेकिन नाम है ‘शैतान का पेड़!' कहानी सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

विदिशा के मगधम रिपोर्ट में चल रहे शादी समारोह में स्टेज पर डांस करते समय एक युवती की मौत हो गई। 22 वर्षीय परिणीता जैन (Parineeta Jain) इंदौर की रहने वाली थी। वह अपनी मामा की बेटी की शादी में शामिल होने गुना से विदिशा (Vidisha) आई थीं।

पढ़ें :- नवंबर में घूमने का है प्लान? भीड़भाड़ से दूर भारत की इन जगहों पर मिलेगा बेहद सुकून, ट्रैवल लिस्ट में अभी करें शामिल

स्टेज पर डांस करते हुए अचानक गिरी

शनिवार रात को महिला संगीत के अवसर पर वह स्टेज पर डांस करते हुए अचानक गिर गई। उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर को विदिशा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है, हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत की वजह हो सकती है।

युवती की मौत के बाद शादी समारोह में मातम छा गया, शादी रविवार को होना थी लेकिन शनिवार को ही शादी की रस्में पूरी कर समारोह समाप्त कर दिया। परिणीता का स्टेज पर डांस करते हुए वीडियो रविवार को सामने आया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इन्वेस्टमेंट कंपनी में ब्रांच हेड हैं पिता

इंदौर के साउथ तुकोगंज निवासी परिणीता के पिता सुरेंद्र कुमार जैन इंदौर के ही विजयनगर में एक इन्वेस्टमेंट कंपनी में ब्रांच हेड हैं। बेटी की मौत के बाद अब परिवार सदमे में है।

पढ़ें :- 'मैंने अखिलेश से सीट नहीं मांगी, हमारी बात कांग्रेस से हुई है...' स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा प्रमुख पर पलटवार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...