अभिनेता विक्रांत मैसी ने सभी अटकलों को खत्म करते हुए साफ करते हुए कहा कि नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण में राघव जुयाल से रिप्लेस कर दिया गया है। यह अटकलें सोशल मीडिया पर तब शुरू हुईं जब कई न्यूज़ आउटलेट्स ने रिपोर्ट किया कि मैसी शुरू में इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्हें जुयाल से रिप्लेस कर दिया गया। इसके तुरंत बाद अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अफवाहों को खत्म करने और सच्चाई बताने के लिए पोस्ट किया।
मुंबई। अभिनेता विक्रांत मैसी ने सभी अटकलों को खत्म करते हुए साफ करते हुए कहा कि नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण में राघव जुयाल से रिप्लेस कर दिया गया है। यह अटकलें सोशल मीडिया पर तब शुरू हुईं जब कई न्यूज़ आउटलेट्स ने रिपोर्ट किया कि मैसी शुरू में इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्हें जुयाल से रिप्लेस कर दिया गया। इसके तुरंत बाद अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अफवाहों को खत्म करने और सच्चाई बताने के लिए पोस्ट किया। अपने मैसेज में मैसी ने कहा कि वह कभी भी फिल्म का हिस्सा नहीं थे और मीडिया आउटलेट्स को उनके कथित रिप्लेसमेंट के बारे में रिपोर्ट करने से पहले बैकग्राउंड चेक
अभिनेता विक्रांत मैसी ने रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए अफवाहों को खत्म किया और कहा कि मैं कभी भी नितेश तिवारी की रामायण का हिस्सा नहीं था। मेरे कथित रिप्लेसमेंट के बारे में रिपोर्ट करने वाले कई मीडिया आउटलेट्स को ज़रूरी बैकग्राउंड चेक करना चाहिए था। फिर भी फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बता दे कि फिल्म रामायण नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित दो-भाग वाली फिल्म है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, यश रावण के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो और DNEG, यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर कर रहे हैं। लगभग पांच हजार साल पहले की कहानी पर आधारित यह फिल्म भारत की पौराणिक कथाओं की सबसे पसंदीदा और जानी-मानी कहानियों में से एक पर आधारित है। इस बीच काम के मोर्चे पर, विक्रांत अपनी आने वाली सीरीज़ मुसाफिर कैफे के साथ OTT पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही एक्टर ने पहली बार प्रोड्यूसर के तौर पर भी कदम रखा है।