1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral : लड़की को कर रहा था प्रपोज, तभी उतर गई पैंट, Video देख हो जाएंगे लोट-पोट

Viral : लड़की को कर रहा था प्रपोज, तभी उतर गई पैंट, Video देख हो जाएंगे लोट-पोट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल  है जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का आता है और आगे ही तीन लड़कियां खड़ी रहती हैं। तभी वो लड़का वहां जाता है और घुटने पर बैठकर एक लड़की को प्रपोज करता है। उसे गुलाब देता है और लड़की ले लेती है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल  है जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का आता है और आगे ही तीन लड़कियां खड़ी रहती हैं। तभी वो लड़का वहां जाता है और घुटने पर बैठकर एक लड़की को प्रपोज करता है। उसे गुलाब देता है और लड़की ले लेती है। इसके बाद वो खड़ा हो कर शाहरुख खान का सिग्नेचर स्टेप करता है मतलब वो भी बाहों को फैलाता है। मगर इसी दौरान उसकी पैंट सरक जाती है और उसकी इज्जत का फालूदा हो जाता है। ये देख लड़कियां भी हंसने लगती हैं।

पढ़ें :- प्रेमानंद जी महाराज ने बताए राधा रानी के 28 नाम, जानिए क्या है इन नामों के जाप का धार्मिक महत्व

यूजर्स ने किया कमेंट

वीडियो देख के ये अनुमान लगाया जा सकता है कि यह एक स्क्रिप्टेड फनी वीडियो था। वीडियो की शुरुआत में ही दिख जाता है कि लड़का अपने पैंट को पकड़े हुए वहां आया, मतलब पैंट शुरू से ही ढीली थी और फिर भी उसने बाहों को फैलाना वाला पोज किया।वीडियो को @TheDogeVampire नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मिशन फेल्ड सक्सेसली।’

 

Mission failed successfully pic.twitter.com/X7lMJXHiyl

पढ़ें :- कानपुर में खुले सीवर के गड्ढे में गिरी डिलीवरी बॉय की बाइक, CCTV में कैद हुआ हादसा

 

इस वीडियो को अबतक 85 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यार दिल से बुरा लगा मुझे। दूसरे यूजर ने लिखा- बेचारे की उम्मीद टूट गई और बेइज्जती भी हो गई।तीसरे यूजर ने लिखा- औरा नेगेटिव में चला गया। चौथे यूजर ने लिखा- इज्जत की धज्जियां उड़ गईं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...