यूपी के लखनऊ में एक कार ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर जा गिरा। जिसकी वजह से गंभीर रुप से घायल हो गया। सोशल मीडिया में इस घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है।
लखनऊ। यूपी के लखनऊ में एक कार ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर जा गिरा। जिसकी वजह से गंभीर रुप से घायल हो गया। सोशल मीडिया में इस घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना बुधवार 12 फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह वायरल वीडियो लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर 13 का बताया जा रहा है। जहां एक स्विफ्ट कार एक मोड़ से टर्न होकर मेन सड़क पर आ गिरी थी तभी सामने से एक तेज रफ्तार बाइक आ रही थी।
कार के आने से बाइक सवार गाड़ी तेज होने की वजह से अपनी बाइक को रोक नहीं सका और जाकर कार से टकरा गया। कार और बाइक के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछल गया और दूर जाकर गिर पड़ा है। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया है।
भयावह एक्सीडेंट. घटना लखनऊ की है. pic.twitter.com/xPJzeNehU0
— Priya singh (@priyarajputlive) February 13, 2025
पढ़ें :- तेजस्वी यादव, बोले-क्या 𝐑𝐒𝐒 के ये आतंकवादी देशभर में धमाके करने की रच रहे थे साज़िश?
इस घटना में बाइक के साथ ही कार भी डैमेज हुई है।इस मामले में इंदिरा नगर थाने के एसएचओ ने बताया कि सेक्टर 13 में एक कार और बाइक के बीच टक्कर हुई है। इस एक्सीडेंट में घायल बाइक सवार अब ठीक है वो अस्पताल से घर आ गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
चौकी इंचार्ज आशीष पांडेय ने बताया कि मौके पर गए थे, बाइक सवार अभिजीत श्रीवास्तव काफी तेज रफ्तार से आ रहा था। तभी मोहल्ले से एक कार निकल रही थी। कार तेज स्पीड में नहीं थी ऐसा सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तेजी से टक्कर होने से बाइक सवार के घर वाले उसे अस्पताल ले गए थे अब वो ठीक है। घायल बाइक सवार रैपीडो में गाड़ी चलाता है।