1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वायरल वीडियो- ग्वालियर में बीच सड़क पर युवक ने युवती को मारी गोली, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ आरोपी को किया गिरफ्तार

वायरल वीडियो- ग्वालियर में बीच सड़क पर युवक ने युवती को मारी गोली, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ आरोपी को किया गिरफ्तार

महिलाओं को लेकर देश में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है, जहां पर एक युवक ने युवती को बीच सड़क पर गोली मार दी। युवती को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने आंसू गैस का गोला छोड़ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक और मृतका के बीच पुराना विवाद है।

By Satish Singh 
Updated Date

ग्वालियर। महिलाओं को लेकर देश में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है, जहां पर एक युवक ने युवती को बीच सड़क पर गोली मार दी। युवती को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने आंसू गैस का गोला छोड़ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक और मृतका के बीच पुराना विवाद है।

पढ़ें :- 15 दिन बाद खत्म खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट का आंदोलन, सुबह-सुबह पुलिस पहुंची और प्रदर्शन स्थल कराया खाली

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Our Gwalior™ (@ourgwalior)

पढ़ें :- Datia By-election 2026: पार्टी जो कहेगी वही करूंगा, मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं...नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गोली मार कर एक युवती की शुक्रवार शाम हत्या कर दी गई। घटना ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के रूप सिंह स्टेडियम रोड पर हुई है। इस कांड के बाद इलाके में दहशत का माहोल है। आरोपी युवक ने युवती के चेहरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं आरोपी ने मौके से भागने के लिए दहशत फैलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहले आंसू गैस के गोले छोड़े। आरोपी जब इसकी चपेट में आया तो पुलिस ने घेरा बंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी युवक सनकी है। गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी युवक और युवती के बीच पुराना विवाद था। ग्वालियर एसएसपी ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...