1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: केरल में एंबुलेंस को रास्ता न देने पर कार चालक पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना, रद्द हुआ लाइसेंस

Viral video: केरल में एंबुलेंस को रास्ता न देने पर कार चालक पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना, रद्द हुआ लाइसेंस

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो केरल का बताया जा रहा है। यहां एंबुलेंस का रास्ता रोकने के मामले में कार चालक का लाइसेंस रद्द कर दिया और उस पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो केरल का बताया जा रहा है। यहां एंबुलेंस का रास्ता रोकने के मामले में कार चालक का लाइसेंस रद्द कर दिया और उस पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। ये घटना एंबुलेंस में लगे कैमरे में कैद हुई थी, इस आधार पर केरल पुलिस ने कार चालक पर कार्रवाई की है।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केरल पुलिस ने त्रिशूर के रहने वाले शख्स का लाइसेंस रद्द कर दिया गया और उसे एंबुलेंस को रोकने के लिए 2.5 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। यह घटना 7 नवंबर को चालाकुडी इलाके की बताई जा रही है।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’, लखनऊ समेत कई जिलों में लगे होर्डिंग

जिसमें ड्राइवर ने कथित तौर पर त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के रास्ते में एक एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया था, हालांकि कुछ रिपोर्टों से पता चला कि एंबुलेंस पोन्नानी से आ रही थी। मामले में एंबुलेंस में लगे डैशकैम फुटेज में दिखाया गया है कि एंबुलेंस एक संकरी, दो-लेन वाली सड़क पर दो मिनट से अधिक समय तक सिल्वर रंग की कार का पीछा करती रही।

इस दौरान एंबुलेंस चालक के बार-बार हॉर्न बजाने और सायरन बजाने के बावजूद, कार चालक उसे आगे निकलने नहीं देता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद केरल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...