1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: गूगल लोकेशन ने दिया धोखा, गर्लफ्रेंड की जगह उसके मां के कमरे में पहुंचा युवक, फिर जो हुआ उसका हाल पहुंच गया अस्पताल

Viral video: गूगल लोकेशन ने दिया धोखा, गर्लफ्रेंड की जगह उसके मां के कमरे में पहुंचा युवक, फिर जो हुआ उसका हाल पहुंच गया अस्पताल

उत्तर प्रदेश के मऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के थाना चिरैयाकोट के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक युवक ने छत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रानीपुर में भर्ती कराया गया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के मऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के थाना चिरैयाकोट के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक युवक ने छत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रानीपुर में भर्ती कराया गया।

पढ़ें :- योगी सरकार ने आपदा राहत राशि में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी : मानवीय क्षति, फसलों व पशुधन के नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा

जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घायल युवक की पहचान बलिया के बांसडीह थाने के हुसैनाबाद गांव का रहने वाला तुषार कुमार के तौर पर हुई है।  युवक का मऊ जिले के थाना चिरैयाकोट के हाफिजपुर निवासी एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सोशल मीडिया के जरिए चैटिंग करते समय तुषार को 2 महीने पहले एक लड़की से प्यार हो गया था। युवती ने युवक से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। जिस पर युवक उससे मिलने को तैयार हो गया था। प्रेमिका ने रात में ही प्रेमी युवक को गूगल लोकेशन भेजकर अपने घर बुलाया था।प्रेमी बलिया से मऊ आकर तड़के सुबह 3 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आ पहुंचा।

घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। लेकिन वह अपनी प्रेमिका के कमरे में न जाकर उसकी मां के कमरे में चला गया। जब प्रेमिका की मां ने अनजान युवक को अपने कमरे में घुसा देखा तो वह घबरा गई। उसने जोर जोर से चिल्लाना शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अगल-बगल के पड़ोसी भी मौके पर आ गए।

उन सभी लोगों ने उस युवक को पकड़ पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से बचने के लिए प्रेमी दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। नीचे गिरने की वजह से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी।

इसके बाद यूपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक गूगल लोकेशन के माध्यम से मध्य रात्रि के बाद प्रेमिका के घर पर पहुंचा था। गलती से वह अपनी प्रेमिका के कमरे में न जाकर उसकी मां के कमरे में चला गया। गूगल लोकेशन की वजह से वह धोखा खा गया।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...