1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने पर पति ने पत्नी को बुरी तरह से पीटा, एक के बाद एक जड़े 16 थप्पड़

Viral video: प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने पर पति ने पत्नी को बुरी तरह से पीटा, एक के बाद एक जड़े 16 थप्पड़

उत्तर प्रदेश के झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने पर पति ने अपनी ही पत्नी को बुरी तरह पीट डाला। पति ने अपनी पत्नी के बाल घसीटे और एक के बाद एक 16 थप्पड़ जड़ दिए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने पर पति ने अपनी ही पत्नी को बुरी तरह पीट डाला। पति ने अपनी पत्नी के बाल घसीटे और एक के बाद एक 16 थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान मौजूद लोगो ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास का मामला बताया जा रहा है। एक महिला ने साल 2022 में शिवाजी नगर निवासी शिवम से लव मैरिज की थी। हालंकि शादी के कुछ महीने ही बाद दोनो के बीच लड़ाई झगड़े होने लगे।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- मोदी जी चैलेंज दिए 24 घंटे हो गए, देशद्रोही कौन, विदेशी फोर्सेस का किसका कनेक्शन? स्टेज आप चुनिए, कीजिए मेरे साथ डिबेट

महिला ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रही थी भी रास्ते में उसने अपने पति को किसी और लड़की के साथ देखा। जब उसने इसका विरोध किया तो दोननो ने मिलकर उसे बुरी तरह पीट दिया। फिर बाल पकड़कर घसीटा। महिला थाने में तहरीर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...