1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video:लखनऊ के हॉस्पिटल में अनोखी शादी, बीमार पिता ने अपनी आंखों के सामने ICU वार्ड में बेटियों का कराया निकाह

Viral Video:लखनऊ के हॉस्पिटल में अनोखी शादी, बीमार पिता ने अपनी आंखों के सामने ICU वार्ड में बेटियों का कराया निकाह

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेहद भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती पिता ने आईसीयू वार्ड में अपनी आंखो के सामने अपनी बेटियों का निकाह कराया। इमोशनल करने वाला यह मामला सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेहद भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती पिता ने आईसीयू वार्ड में अपनी आंखो के सामने अपनी बेटियों का निकाह (Marriage performed in ICU ward) कराया। इमोशनल करने वाला यह मामला सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चौक निवासी मोहम्मद इकबाल की दो बेटियों का निकाह पहले से ही तय था। लेकिन इकबाल की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसकी वजह से उन्हे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए परिवार ये सोच सोच कर दुखी हो रहा था कि बेटियों की शादी में पिता कैसे शामिल होंगे। इसलिए मो इकबाल ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट से उसकी बेटियों की शादी में शामिल होने की इजाजत मांगी। परिजनों ने डॉक्टर्स से बात की और डॉक्टर्स ने इंसानियत के नाते आईसीयू वार्ड में निकाह करने की इजाजत दे दी।

आईसीयू वार्ड में काजी को बुलाया गया और दोनो बेटियों का निकाह उनके बीमार पिता की आंखों के सामने कराया गया।जिसे देख उनकी आंखो में खुशी के आंसू आ गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...