HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: मेट्रो ट्रेन है या मां दुर्गा का दरबार, वीडियो देख चकरा जाएगा दिमाग, कोलकाता में मेट्रो की तर्ज पर बना दुर्गा पंडाल

Viral video: मेट्रो ट्रेन है या मां दुर्गा का दरबार, वीडियो देख चकरा जाएगा दिमाग, कोलकाता में मेट्रो की तर्ज पर बना दुर्गा पंडाल

कोलकाता की दुर्गा पूजा पूरे देश भर में प्रसिद्ध है। कोलकाता के लोग बहुत ही भव्य त्यौहार की तरह दुर्गा पूजा को मनाते है। पूरे जोश और उत्साह के साथ धूम धाम से मनाया जाता है। इस साल कोलकाता में मां दुर्गा का पंडाल मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर सजाया गया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कोलकाता की दुर्गा पूजा पूरे देश भर में प्रसिद्ध है। कोलकाता के लोग बहुत ही भव्य त्यौहार की तरह दुर्गा पूजा को मनाते है। पूरे जोश और उत्साह के साथ धूम धाम से मनाया जाता है। इस साल कोलकाता में मां दुर्गा का पंडाल मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर सजाया गया है। कोलकाता का मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर बनायागया दुर्गा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Viral video: हरदोई में बाइक सवार ने छात्रा का खीचा दुपट्टा, छेड़छाड़ का वीडियो वायरल

वीडियो में शख्स ने मेट्रो की थीम पर बने मां दुर्गा के पंडाल को दिखाया है। जिसमें वह मेट्रो के कोच से गुजरते हुए माता रानी की प्रतिमा के पास पहुंचता है। मां दुर्गा की मूर्ति तक पहुंचने के लिए कई मेट्रो कोच से गुजरते हुए व्यक्ति उस स्टेशन पर पहुंचता है, जहां मां दुर्गा का पंडाल लगा होता है। जैसे ही कैमरा मां दुर्गा की खूबसूरत प्रतिमा की ओर घूमता है, लोगों उन्हें देखकर अभिभूत रह जाते है।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-दलित क्या खाते हैं, कोई नहीं जानता, बहुजनों की हिस्सेदारी, अधिकार और उस संविधान की रक्षा हम करेंगे

मेट्रो से उतरकर स्टेशन पर बना मां दुर्गा का पंडाल काफी ज्यादा भव्य और मनमोहक बनाया गया है। मात्र 49 सेकंड की क्लिप में आपको एक बेहद स्पेशल एक्सपीरियंस मिलता है। इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...