1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Virat-Anushka Kirtan Video: हार के बाद बेंगलुरु से मुंबई पहुंचे विराट कोहली; पत्नी अनुष्का संग कृष्ण दास के कीर्तन में झूमें

Virat-Anushka Kirtan Video: हार के बाद बेंगलुरु से मुंबई पहुंचे विराट कोहली; पत्नी अनुष्का संग कृष्ण दास के कीर्तन में झूमें

Virat-Anushka Kirtan Video: बेंगलुरु टेस्ट में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह घरेलू मैदान पर भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ 36 साल बाद हार थी। वहीं, बेंगलुरु टेस्ट के बाद रविवार को टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मुंबई के लिए रवाना हो गए। जहां वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अमेरिकी गायक कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

दरअसल, स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों कृष्ण दास के कीर्तन का आनंद लेते और तालियां बजाकर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस समारोह के आयोजकों ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘विराट और अनुष्का मुंबई में कृष्णा दास लाइव में हमारे साथ शामिल हुए, आशीर्वाद लिया और शांत वातावरण का आनंद लिया। उनकी उपस्थिति ने सामूहिक भक्ति को और बढ़ा दिया, जिससे यह सभा और भी खास हो गई।’

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

बता दें कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाये थे और बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इस मैच की पहली पारी में पूरी टीम 46 रन पर ऑल-आउट हो गयी थी, लेकिन दूसरी पारी में टीम ने वापसी करते हुए 462 रन बनाए थे, जिसमें कोहली तीसरे टॉप स्कोरर रहे। वह 70 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, टीम 107 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करने में असफल रही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...