1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल सीमा पर गूँजी शांति की आवाज़,बेलहिया में निकली सद्भाव रैली

नेपाल सीमा पर गूँजी शांति की आवाज़,बेलहिया में निकली सद्भाव रैली

नेपाल सीमा पर गूँजी शांति की आवाज़,बेलहिया में निकली सद्भाव रैली

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नेपाल में जेनजी आंदोलन से उपजे तनाव और कर्फ्यू के बीच शुक्रवार सुबह नेपाल-भारत सीमा पर स्थित बेलहिया में एक विशेष शांति और सद्भाव रैली निकाली गई। रैली भैरहवां कस्बे से शुरू होकर सोनौली बॉर्डर तक पहुंची।

पढ़ें :- यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष की रेस में पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे, जल्द हो सकता है एलान?

रैली का नेतृत्व लुंबिनी प्रेस क्लब, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ लुंबिनी प्रदेश, सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स, नेपाल भंसार एजेंट संघ और सिद्धार्थ सार्वजनिक यातायात प्रा० लि० सहित कई संगठनों ने किया। बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र और स्थानीय नागरिक इसमें शामिल हुए।

प्रतिभागियों के हाथों में “शांति बनाए रखें”, “भाईचारा ज़िंदाबाद” और “सद्भाव से ही समाधान” लिखे पोस्टर थे। लोगों ने अपील की कि कोई भी अफवाहों और उकसावे में न आए और हर हाल में क्षेत्र की अमन-चैन बनाए रखे।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि संवाद और सौहार्द ही किसी भी संकट का स्थायी समाधान है। रैली ने साबित किया कि जनता चाहे तो समाज में शांति और एकता को मजबूती से कायम रखा जा सकता है।

पढ़ें :- Bahraich Violence : राम गोपाल मिश्रा की हत्या के मुख्य दोषी सरफराज को फांसी की सजा, नौ को आजीवन कारावास

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...