HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vrindavan Rang Mahal: वृन्दावन के बारे में ऐसी अनोखी बातें जिसको जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Vrindavan Rang Mahal: वृन्दावन के बारे में ऐसी अनोखी बातें जिसको जानकर आप रह जाएंगे हैरान

यूँ तो वृन्दावन के बारे में आपको बहुत कुछ मालूम होगा। कृष्ण की बालक्रीड़ा से लेकर उनकी पुरी जीवन कहानी की वजह से वृन्दावन के हर मंदिर के बारे में आपने सुना ही होगा। वृन्दावन है ही प्रसिद्द, कृष्ण की नगरी होने की वजह से और भगवान कृष्ण के बारे में कौन नहीं जानता।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Vrindavan Rang Mahal : यूँ तो वृन्दावन के बारे में आपको बहुत कुछ मालूम होगा। कृष्ण की बालक्रीड़ा से लेकर उनकी पुरी जीवन कहानी की वजह से वृन्दावन के हर मंदिर के बारे में आपने सुना ही होगा। वृन्दावन है ही प्रसिद्द, कृष्ण की नगरी होने की वजह से और भगवान कृष्ण के बारे में कौन नहीं जानता।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

अक्सर हमारे आस -पास ऐसी अनगिनत घटनाएं और चौंका देने वाली चीजें होती हैं कि जिनपर हम चाह कर भी विश्वास नहीं कर पाते। ऐसी ही एक चौका देने वाले रहस्य के बारे में हम आपको बताने जा रहे है जिसे जानकर आपके लिए इस पर विश्वास कर पाना मुश्किल होगा। आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

हम बात कर रहे है यूपी में कान्हा की नगरी मथुरा वृंदावन की। जहां  कण कण में भगवान कृष्ण की लीलाओं और प्रेम बसा  है। कहते है कि वृंदावन में एक मंदिर है जिसे खोलने और बंद करने के लिए न ही किसी पुजारी की और न ही किसी अन्य की जरूरत पड़ती है।

रंग महल
दरअसल, यह  मंदिर अपने आप ही खुलता और बंद होता है। इस मंदिर को लोग रंग महल के नाम से जानते है। यह मंदिर निधिवन परिसर में स्थित है। माना जाता है कि यहां भगवान श्री कृष्ण रात्रि में आराम करते है। इस मंदिर में रोज भगवान को भोग लगाने के लिए माखन और मिश्री का भोग लगाया जाता है। इतना ही नहीं भगवान के आराम करने के लिए पलंग भी रखा गया है। ये जानकर आपको हैरानी होगी कि अगले दिन सुबह जब आप पलंग को देखेगें तो ऐसा लगेगा मानो बिस्तर स्वयं भगवान सो कर गए है। रात होते ही इस मंदिर से कपाट अपने आप ही बंद हो जाते है। जैसे किसी ने बंद किया हो।

पढ़ें :- Buddha Purnima 2024 :  बुद्ध जयंती इस दिन मनाई जाएगी, बुद्ध ने ज्ञान के प्रकाश से विश्व को रोशन किया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...