‘Main Bhi Chowkidar’ Slogan Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कथित तौर पर स्वतंत्रता सेनानियों के नारे वाली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी के "मैं भी चौकीदार" को भी जोड़ा गया है। इस वायरल पोस्ट में किताब के पेज को 'NCERT' के पाठ्यक्रम का हिस्सा होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, सच्चाई कुछ और है।
‘Main Bhi Chowkidar’ Slogan Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कथित तौर पर स्वतंत्रता सेनानियों के नारे वाली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी के “मैं भी चौकीदार” को भी जोड़ा गया है। इस वायरल पोस्ट में किताब के पेज को ‘NCERT’ के पाठ्यक्रम का हिस्सा होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, सच्चाई कुछ और है।
वायरल पोस्ट में एक प्रिंटेड पेज का वीडियो है, जिसे ‘चैप्टर 56’ के तौर पर पहचाना गया है और इसका शीर्षक है “आज़ादी के सेनानियों के कोट्स और नारे”। इस पेज पर कई मशहूर ऐतिहासिक और राजनीतिक हस्तियों के नाम और उनसे जुड़े कोट्स या नारे दिए गए हैं। इस लिस्ट में महात्मा गांधी और भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रीय नेता शामिल हैं, साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी, राजेंद्र प्रसाद और पी.वी. नरसिम्हा राव जैसी राजनीतिक हस्तियां भी हैं।
" Mai bhi Chowkidar " is a slogan for freedom Fights.
Look at the level of insecurity of Modiji, that they are even printing all this in school books. pic.twitter.com/uJmr64jmQP
— Jiddu (@_jiddu) September 6, 2026
पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने की मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई? कॉकरोच को 5 लाख की मिली नोटिस देख भड़के CJI
लिस्ट में पीएम मोदी का “मैं भी चौकीदार” भी शामिल है। हालांकि, वायरल पोस्ट में दिख रही सामग्री नेशनल काउंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT), किसी राज्य शिक्षा बोर्ड या किसी अन्य सरकारी संस्था द्वारा प्रकाशित स्कूल की आधिकारिक पाठ्यपुस्तक नहीं है। छपे हुए पेज के निचले हिस्से में “शिवंत सर” (SHIVANT SIR) का नाम लिखा है। इस सामग्री की पहचान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी ‘स्टैटिक GK’ स्टडी मटीरियल के तौर पर की गई है।