1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दो साल से बंद है वाटर एटीएम,बीजेपी युवा नेता ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत

दो साल से बंद है वाटर एटीएम,बीजेपी युवा नेता ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत

दो साल से बंद है वाटर एटीएम,बीजेपी युवा नेता ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पंचायत सोनौली में स्थित दो वाटर एटीएम मशीनें पिछले दो साल से बंद पड़ी हैं। ये मशीनें पहले राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को शुद्ध और ठंडा

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

पेयजल उपलब्ध कराती थीं। सड़क चौड़ीकरण के कारण नगर पालिका ने इन मशीनों को हटा दिया है।

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली से हर दिन हजारों पर्यटक और यात्री गुजरते हैं। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि इन वाटर एटीएम को कस्बे के मुख्य चौराहों पर स्थापित किया जाए। इससे गर्मी के मौसम में लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिल सकेगा।

इस समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रवि वर्मा ने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि सोनौली में पेयजल की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।

अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने बताया नगर में तीन जगह घड़े शुद्ध पेयजल का पानी रखा गया है. वाटर एटीएम के लिए जगह चिन्हित किया जा रहा है. जल्द ही लगा दिया जाएगा.

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...