1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. हम सनातन धर्म का पालन करते हैं लेकिन चुनाव में धर्म का उपयोग नहीं करते…मध्य प्रदेश में बोले दिग्विजय सिंह

हम सनातन धर्म का पालन करते हैं लेकिन चुनाव में धर्म का उपयोग नहीं करते…मध्य प्रदेश में बोले दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मैंन सनतान धर्म का पालन करने वाला व्यक्ति हूं और हिंदू हूं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मैंन सनतान धर्म का पालन करने वाला व्यक्ति हूं और हिंदू हूं। राम हमारे इष्टदेव हैं, हम सनातन धर्म का पालन करते हैं लेकिन चुनाव में धर्म का उपयोग करना प्रतिबंधित है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि, राम मंदिर के निर्माण के लिए शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपए का दान दिया और मैंने 1 लाख 11 हजार रुपए का दान दिया। मैंने वह चेक प्रधानमंत्री मोदी को भेजा कि जाकर जमा करवा दीजिए। दरअसल, भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर दिग्विजय सिंह ने ये बयान दिया है।

पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...