1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. हमारे 3 मज़बूत स्तंभ हैं, कट्टर ईमानदारी, देशभक्ति, इंसानियत…जेल में बंद सिसोदिया-जैन को भी केजरीवाल ने किया याद

हमारे 3 मज़बूत स्तंभ हैं, कट्टर ईमानदारी, देशभक्ति, इंसानियत…जेल में बंद सिसोदिया-जैन को भी केजरीवाल ने किया याद

आम आदमी पार्टी को अब राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। सोमवार को चुनाव आयोग ने इसका ऐलान किया,​ जिसके बाद आम आदमी पार्टी बेहद ही उत्साहित है। इसके साथ ही उसके कार्यकर्ता लगातार जश्न मना रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को अब राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। सोमवार को चुनाव आयोग ने इसका ऐलान किया,​ जिसके बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) बेहद ही उत्साहित है। इसके साथ ही उसके कार्यकर्ता लगातार जश्न मना रहे हैं। वहीं, मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, 26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी बनी थी। आज 10 साल बाद AAP राष्ट्रीय पार्टी बनी है। देश में 1300 पार्टियां हैं उसमें 6 राष्ट्रीय पार्टी हैं।

पढ़ें :- मनीष सिसोदिया की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ED-CBI को जारी किया नोटिस,अगली सुनवाई 8 मई को

AAP 3 पार्टियों में से एक है जिसकी एक से ज्यादा राज्य में सरकार है। केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि, हमारी क्या औकात, हम तो निमित्त मात्र हैं। कहां से कहां आ गए, 10 साल के अंदर राष्ट्रीय पार्टी बन गए। इसका मतलब भगवान हमसे देश के लिए कुछ तो कराना चाह रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, राष्ट्र विरोधी ताकतें AAP को रोकना चाहती हैं। मनीष सिसोदिया  (Manish Sisodia) का इतना कसूर था कि उसने ग़रीब बच्चों के सपनों को पंख दिए। सत्तेंद्र जैन ने सभी का इलाज़ मुफ़्त कर दिया।

राष्ट्र विरोधी ताकतों ने दोनों को जेल में डाल दिया। दोनों भगत सिंह के चेले हैं। हम AAP में देश के लिए मरने-मिटने के लिए आएं हैं। अगर किसी के मन में पद या पैसे का लालच आए तो पार्टी छोड़ देना। सभी राष्ट्र विरोधी ताकतें हमें School-Hospital बनाने से रोकना चाहती हैं। सभी जेल जाने के लिए तैयार रहना।

केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने कहा कि, इस यात्रा में बहुत साथी जेल गए। हमारे 3 मज़बूत स्तंभ हैं, कट्टर ईमानदारी, कट्टर देशभक्ति, इंसानियत..। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, कहते थे चुनाव बिना पैसे के नहीं लड़ सकते, हमने दिखाया कि लड़ भी सकते हैं, जीत भी सकते हैं। हमने दिखा दिया कि ईमानदारी से सरकार चलाई जा सकती है। सफ़ल सरकार ईमानदारी से ही चलाई जा सकती है।

 

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : मनीष सिसोदिया को CBI ने बताया घोटाले का मास्‍टरमाइंड, अदालत 30 अप्रैल को सुनाएगी फैसला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...