1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम,कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम,कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर दिल्ली मेट्रो का साइन बोर्ड (Delhi Metro Sign Board) भारी हवाओं के कारण नष्ट हो गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर दिल्ली मेट्रो का साइन बोर्ड (Delhi Metro Sign Board) भारी हवाओं के कारण नष्ट हो गया है। अप्रत्याशित मौसम की स्थिति में सतर्क रहने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में सुबह और दोपहर के वक्त मौसम सामान्य था। दोपहर में पिछले कुछ दिनों की तरह आज भी धूप भी तेज थी। लेकिन अचानक दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छा गए। काले बादलों की वजह से अंधेरा छा गया। दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में पहले आंधी-तूफान ने लोगों को गर्मी से राहत दी और फिर बारिश भी हुई है। नोएडा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। आसमान में बादल भी गरज रहे थे। दिल्ली और नोएडा के अलावा ग़ाज़ियाबाद तथा हरियाणा के गुरुग्राम और सोनीपत में भी ऐसा ही मौसम है।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तापमान भी काफी बढ़ा हुआ था और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। लेकिन मंगलवार को शाम के वक्त मौसम ने जिस तरह से करवट ली उसके बाद लोगों को इस तपिश से काफी राहत मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम हुई बारिश की तस्वीरें भी सामने आई हैं। फरीदाबाद में भी आसमान में काले बादलों का डेरा रहा और यहां अंधेरा छा गया। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी उठी।

कैसा रहेगा आगे मौसम 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 24 और 25 अप्रैल को दिल्ली में आसमान मुख्य तौर से साफ रहेगा। इसके बाद 26, 27, 28, और 29 अप्रैल को भी दिल्ली में दिन के वक्त मजबूत सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि पूरे हफ्ते में दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। IMD ने दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम को लेकर अनुमान जताया है कि इस पूरे हफ्ते इन सभी जगहों पर आसमान साफ रहेगा और नोएडा में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तथा गाजियाबाद में 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 26 अप्रैल को गुड़गांव में बारिश हो सकती है।

 

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण के चलते लागू हुआ ग्रैप-2: महंगी पार्किंग से लेकर क्या-क्या बदला, जानिए

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...