1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs WI: जड़ेजा-कुलदीप की फिरकी के सामने वेस्टइंडीज का सरेंडर, भारत जीत के करीब

IND vs WI: जड़ेजा-कुलदीप की फिरकी के सामने वेस्टइंडीज का सरेंडर, भारत जीत के करीब

IND vs WI 1st Test Day 3: अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम बल्लेबाजी करने नहीं उतरी है। तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी 448/5 स्कोर पर घोषित कर दी है। जिसके बाद शनिवार को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम पर अब पारी की हार संकट मंडराने लगा है। टीम ने लंच ब्रेक तक अपने 5 विकेट खो दिये हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि भारत अगले कुछ घंटों में ही जीत दर्ज कर सकता है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'श्रेयस अय्यर को रिलीज करके KKR ने बड़ी गलती की, अब उनके पास IPL जिताने वाला कप्तान नहीं...' अनिल कुंबले का बड़ा बयान

भारत ने तीसरे दिन 448/5 के स्कोर पर 286 रनों बढ़त के साथ पारी घोषित करके हर किसी को हैरान हर दिया। फैंस को उम्मीद थी कि चोट से उबरकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने पर वे नीतीश को बल्लेबाजी का मौका मिलेगा, लेकिन भारत इस मैच को जल्दी से जीतना चाहता है। पहले सत्र में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के पास भारतीय फिरकी को कोई जवाब नहीं था। टीम ने लाजवाब कैच लपके। नीतीश ने ज़मीन पर सीधा एक कैच लपककर टैगेनारिन को चौंका दिया, केएल ने स्लिप में एक तेज़ कैच लेकर किंग को आउट किया और जायसवाल ने एक शानदार डाइविंग कैच लेकर होप को आउट किया।

अथानाज़े अपने रिवर्स स्वीप से प्रभावी रहे हैं। ग्रीव्स भी कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं। तेज गेंदबाजों के नए स्पेल के बाद जडेजा और कुलदीप काफी प्रभावी रहे। पहले सत्र में भारत के लिए रविंद्र जाडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। मोहम्म्द सिराज और कुलदीप यादव के खाते में एक-एक विकेट आए हैं। पिच पर स्पिन गेंदबाजों को अच्छी मदद मिल रही है। ऐसे में वाशिंगटन सुंदर गेंदबाजी करने के लिए बेताब होंगे।

लंच ब्रेक तक- वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 27 ओवर खेलकर 5 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम अभी भी 220 रनों से पीछे हैं। ऐसे में दूसरा सत्र मैच के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, जहां भारत की कोशिश वेस्टइंडीज को जल्दी ऑल आउट करने की होगी। वहीं, वेस्टइंडीज किसी तरह से पारी की हार से बचना चाहेगा।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : चैंपियन और रनर-अप टीम होगीं पैसों की बरसात, सेमी-फाइनलिस्ट पर भी होगी माला-माल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...