HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Symptoms of Monkey Pox: क्या होता है मंकी पॉक्स, कब और कैसे पड़ा इसका नाम, ये होते हैं इसके लक्षण

Symptoms of Monkey Pox: क्या होता है मंकी पॉक्स, कब और कैसे पड़ा इसका नाम, ये होते हैं इसके लक्षण

मंकी पॉक्स ने अपने पैर पसारने शुरु कर दिये है। मंकी पॉक्स वायरल के मामले दुनिया भर में बढ़ रहे है। इस बीच डब्लूएचओ ने भी इसे ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी घोषित कर दिया है। एक्सपर्ट का मानना है कि हर किसी को इस समस्या को लेकर अलर्ट रहना चाहिए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Symptoms of Monkey Pox: मंकी पॉक्स ने अपने पैर पसारने शुरु कर दिये है। मंकी पॉक्स वायरल (Monkey Pox) के मामले दुनिया भर में बढ़ रहे है। इस बीच डब्लूएचओ ने भी इसे ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी घोषित कर दिया है। एक्सपर्ट का मानना है कि हर किसी को इस समस्या को लेकर अलर्ट रहना चाहिए।

पढ़ें :- Health care: इन छह चीजों को डेली खाने से आप रहेंगे हेल्दी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरुरत

मंकी पॉक्स (Monkey Pox) स्मॉल पॉक्स की तरह एक वायरल है। इसका इसकी पहचान पहली बार साल 1958 में हुई थी। रिसर्च के लिए रखे गए बंदरों में चेचक जैसी बीमारी के लक्षण देकने को मिले थे। मंकी पॉक्स वायरल का पहला मामला 1970 मे में मिला था। जिसके बाद 2022 में एमपॉक्स (Monkey Pox) दुनियाभर में फैल गया।

यह हवा में नहीं फैलता है। यह मरीज के संपर्क में आने से, संक्रमित इंसान के रैश या फोड़े के पानी के संपर्क से और सेक्सुअल रिलेशन से फैलता है। दूषित चादर, तौलिया, कपड़ों से भी ये समस्या फैल सकती है।

मंकी पॉक्स (Monkey Pox) के सबसे मुख्य लक्षणों में बुखार और फिर शरीर पर दाने निकलना शामिल है। रिपोर्ट्स हैं कि इस समस्या के होने पर पहले चेहरे पर दाने निकलते हैं, जो बाद में पूरे शरीर पर फैल सकते हैं। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद व्यक्ति को बुखार, तेज सिरदर्द, पीठ में दर्द, मांसपेशियों में दर्द और शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। कुछ लोगों को मंह गले, आंख और प्राइवेट पार्ट पर भी रैश हो सकते हैं। एमपॉक्स और वायरल बुखार के लक्षण एक से होते हैं इसलिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

पढ़ें :- खाना पकाने के लिए नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...