1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. क्या होती है एंडेमेट्रियोसिस बीमारी, इससे जूझ रही शमिता शेट्टी ने कराई है सर्जरी

क्या होती है एंडेमेट्रियोसिस बीमारी, इससे जूझ रही शमिता शेट्टी ने कराई है सर्जरी

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एंडोमेट्रियोसिस का शिकार हो गई है। यह एक जटिल बीमारी है। शमिता शेट्टी ने इसकी सर्जरी कराई है। क्या आप जानते हैं एंडोमेट्रियोसिस बीमारी क्या होती है और इसके लक्षण क्या होते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एंडोमेट्रियोसिस का शिकार हो गई है। यह एक जटिल बीमारी है। शमिता शेट्टी ने इसकी सर्जरी कराई है। क्या आप जानते हैं एंडोमेट्रियोसिस बीमारी क्या होती है और इसके लक्षण क्या होते हैं।

पढ़ें :- KKR vs LSG Live Streaming : आज आईपीएल में केकेआर की लखनऊ से होगी भिड़ंत, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

शमिता ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो इसके बारे में बताती नजर आ रही हैं।  डब्लूएचओ के अनुसार एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसममें गर्भाशय के अस्तर के समान ऊतक गर्भाशय के बाहर बढ़ जाता है। इससे पेल्विक में बहुत तेज दर्द हो सकता है।

एंडोमेट्रियोसिस की बीमारी किसी महिला के फर्स्ट पीरियड से शुरु हो सकती है। यह मेनोपॉज तक भी रह सकती है। डब्लूएचओ के अनुसार दुनिया में दस प्रतिशत महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस की शिकार होती है।

अगर परिवार में किसी को यह रोग हो तो इसका खतरा अधिक होता है। या फिर अगर किसी को बहुत छोटी उम्र में ही पीरियड शुरु हो गए या बहुत अधिक दिनो तक पीरियड रहता हो या कम दिन तर रहता हो तो यह बीमारी होने का खतरा अधिक होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...