1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. EVM इस्तेमाल की ज़िद के पीछे क्या है वजह,ये बात भाजपाई करें साफ़ : अखिलेश यादव

EVM इस्तेमाल की ज़िद के पीछे क्या है वजह,ये बात भाजपाई करें साफ़ : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज से नवनिर्वाचित सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि  ‘टेक्नॉलाजी’ समस्याओं को दूर करने के लिए होती है, अगर वही मुश्किलों की वजह बन जाए, तो उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज से नवनिर्वाचित सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि  ‘टेक्नॉलाजी’ समस्याओं को दूर करने के लिए होती है, अगर वही मुश्किलों की वजह बन जाए, तो उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

उन्होंने कहा कि आज जब विश्व के कई चुनावों में EVM को लेकर गड़बड़ी की आशंका ज़ाहिर की जा रही है और दुनिया के जाने-माने टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स EVM में हेराफेरी के ख़तरे की ओर खुलेआम लिख रहे हैं,तो फिर EVM के इस्तेमाल की ज़िद के पीछे की वजह क्या है,ये बात भाजपाई साफ़ करें। अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी सभी चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) से कराने की अपनी मांग को हम फिर दोहराते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...