HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. गली में बीचो बीच कुर्सी डालकर बैठने के लिए मना किया तो घर में लगा दी आग

गली में बीचो बीच कुर्सी डालकर बैठने के लिए मना किया तो घर में लगा दी आग

मुंबई के बोरीवली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद में एक शख्स ने महिला के घर में आग लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना सोमवार 31 मार्च रात करीब 11 बजे बोरीवली पश्चिम के भीम नगर गली नंबर पांच में हुई।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मुंबई के बोरीवली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद में एक शख्स ने महिला के घर में आग लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना सोमवार 31 मार्च रात करीब 11 बजे बोरीवली पश्चिम के भीम नगर गली नंबर पांच में हुई।

पढ़ें :- MHADA Mumbai Lottery : 4700 BMC कर्मचारियों को मुंबई में करीब 12 लाख रुपये में मिलेगा पक्का मकान, जल्द करें आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विशाल उधमले नाम का युवक गली में बीच सड़क कुर्सी रखकर बैठा था। जिससे आने जाने वाले लोगो को दिक्कत हो रही थी। लक्ष्मी बंतला नाम की महिला ने उसे कुर्सी बीच सड़क से हटाने के लिए कहा जिस पर दोनो के बीच कहासुनी हो गई। इतने में विशाल ने मंगलवार 1 अप्रैल की रात करीब ढाई बजे लक्ष्मी के घर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

घटना के समय लक्ष्मी घर के अंदरनहीं थी, जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें विशाल को घर जलाते हुए साफ देखा जा सकता है। इतना ही नहीं विशाल ने गली के अन्य लोगो भी धमकी दी कि अगर किसी ने पुलिस में शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। लक्ष्मी की शिकायत के बाद पुलिस ने विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...