1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. मानसून में AC कब, कैसे और किस मोड पर चलाना चाहिए? जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

मानसून में AC कब, कैसे और किस मोड पर चलाना चाहिए? जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

How to use AC in Monsoon: देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय तेज बारिश देखने को मिल रही है। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में बारिश के कारण लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जबकि पूर्वोत्तर के कई राज्य इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। हालांकि, इस मानसून सीजन ने लोगों को गर्मी से काफी राहत भी दिलाई।

By Abhimanyu 
Updated Date

How to use AC in Monsoon: देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय तेज बारिश देखने को मिल रही है। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में बारिश के कारण लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जबकि पूर्वोत्तर के कई राज्य इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। हालांकि, इस मानसून सीजन ने लोगों को गर्मी से काफी राहत भी दिलाई।

पढ़ें :- iQOO Z11 Turbo के प्रोसेसर का खुलासा, अल्ट्रासोनिक 3D फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा फोन

दरअसल, देश के कई राज्यों में इस साल मई और जून के महीनों में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे, जिसके बाद शुरू हुई बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की है, लेकिन कई शहरों में लोगों को अभी-अभी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एसी यानी एयर कंडीशनर उमस से राहत पाने का एक तरीका है।

हालांकि, गर्मी की तुलना में बारिश के समय एसी के इस्तेमाल का तरीका बदल जाता है, जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं। इन तरीकों का इस्तेमाल करके आप बिजली की बचत के साथ-साथ बीमार होने से भी बचे रहेंगे।

मानसून सीजन में एसी के इस्तेमाल का सही तरीका

1- बारिश के मौसम में ज्यादा ठंडक में सोने से शरीर में दर्द या सर्दी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है, अगर मौसम ठंडा है तो एसी को लो टेम्परेचर पर चलाने से बचें।

पढ़ें :- 1.75 करोड़ Instagram यूजर्स का डेटा लीक! तुरंत बदलें सेटिंग्स, कहीं आपका भी अकाउंट तो नहीं?

2- बारिश के मौसम के लिए ज्यादातर कंपनियां AC में Rain Mode/Monsoon/ Dry Mode जैसे देती है, जोकि कमरे को उमस से दूर रखते हैं।

3- बारिश के मौसम में एसी को 25–30 डिग्री सेल्सियस पर ही चलाना चाहिए।

4- कई एसी निर्माता कंपनियों का दावा है कि मानसून मोड पर एसी चलाने से पावर सेविंग में भी मदद मिलती है।

5- बारिश के समय तेज हवाएं या आंधी आने पर एसी को स्विच ऑफ कर दें।

6- बारिश के मौसम में AC चलाने पर वह ज्यादा पानी बाहर निकालता है। ऐसे इस पानी को स्टोर करके दूसरे कामों इस्तेमाल किया जा सकता है।

पढ़ें :- X ने Grok के अश्लील कंटेंट बनाने की गलती मानी, प्लेटफॉर्म ने भारतीय कानूनों का पालन करने का दिया आश्वासन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...