1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शौहर ने बीबी के आशिक से मिलने पर लगाई पाबंदी तो बोली- नीले ड्रम में कर दूंगी पैक

शौहर ने बीबी के आशिक से मिलने पर लगाई पाबंदी तो बोली- नीले ड्रम में कर दूंगी पैक

यूपी के मुरादाबाद (Moradabad) स्थित मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति को धमकाया। कहा कि उसके मिलने जुलने पर ज्यादा पाबंदियां मत लगाइए वरना मुरादाबाद में मेरठ जैसी घटना दोहराने में देर नहीं लगी। पति का आरोप है कि पत्नी उसे बार बार धमकी है कि नीले ड्रम (Blue Drum) में पैक कर दूंगी।

By santosh singh 
Updated Date

मुरादाबाद । यूपी के मुरादाबाद (Moradabad) स्थित मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति को धमकाया। कहा कि उसके मिलने जुलने पर ज्यादा पाबंदियां मत लगाइए वरना मुरादाबाद में मेरठ जैसी घटना दोहराने में देर नहीं लगी। पति का आरोप है कि पत्नी उसे बार बार धमकी है कि नीले ड्रम (Blue Drum) में पैक कर दूंगी। धमकियां मिलने से दहशत में आए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मझोला क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले 38 वर्षीय फैक्टरी कर्मचारी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाली युवती से 18 साल पहले उसका निकाह हुआ था। वह पत्नी और दो बेटियों के साथ हंसी खुशी से रहा था लेकिन कुछ समय से उसकी पत्नी के व्यवहार में बदलाव आ गया। वह छोटी छोटी बातों पर घर में विवाद रखने लगी।

दूसरे समुदाय का है पत्नी का आशिक

पति का आरोप है कि उसे चला कि उसकी गैर मौजूदगी में दूसरे समुदाय का युवक उसके घर आता है। युवक ऑटो चालक है। फैक्टरी कर्मचारी ने इसका विरोध किया तो पत्नी और ऑटो चालक ने उसे धमकाया शुरू कर दिया। पीड़ित ने पुलिस चौकी और मझोला थाने में पत्नी उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने थाने बुलाकर दोनों पक्षों में समझौता कर दिया। घर लौटने पर दोनों से फिर से मिलना जुलना शुरू कर दिया।

‘मिलने से रोका तो हमें देर नहीं लगेगी मेरठ जैसी वारदात करने में’

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

पति का आरोप है कि 30 अप्रैल को ऑटो चालक अपने चार साथियों के साथ उसके घर आ गया और उसके मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भा गया। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी ने धमकी दी है कि अगर उसे ऑटो चालक को घर आने से रोका या मुझ पर पाबंदी लगाने कोशिश की तो मेरठ जैसी घटना मुरादाबाद में होने में देर नहीं लगी।

‘वो मुझे नीले ड्रम में पैक कर देगी’

पति का आरोप है कि पत्नी ने धमकी दी है कि वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे नीले ड्रम में पैक कर देगी। पीड़ित के प्रार्थना पत्र को जांच के लिए मझोला थाने भेज दिया गया है। मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...