HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जब भी हम जातिगत जनगणना की बात करते हैं तो BJP के लोग मौन हो जाते हैं…मध्य प्रदेश में बोलीं प्रियंका गांधी

जब भी हम जातिगत जनगणना की बात करते हैं तो BJP के लोग मौन हो जाते हैं…मध्य प्रदेश में बोलीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ रही है। आपके बेहतर भविष्य के लिए लड़ रही है। लेकिन जब तक आप नहीं जागेंगे, आप इस सरकार से सवाल नहीं पूछेंगे, तब तक कुछ नहीं बदलेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Assembly Elections: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दमोह में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि, मध्य प्रदेश में रोजगार के मौके बेहद कम हैं, इसलिए यहां पलायन बहुत हो रहा है। पिछले 3 साल में मध्य प्रदेश की BJP सरकार ने सिर्फ 21 नौकरियां दी हैं।

पढ़ें :- परकला प्रभाकर ने इंटरव्यू ने पीएम मोदी की बढ़ाई टेंशन, बोले- NDA बहुमत के आंकड़े रहेगा काफी दूर

उन्होंने कहा, आज कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। आपने आजीवन देश की सेवा की, इसलिए पेंशन आपका हक बनता है। लेकिन मोदी सरकार कहती है-इसके लिए पैसे नहीं हैं। अगर पैसे नहीं हैं…तो अडानी जैसे उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपए माफ करने के लिए पैसे कहां से आते हैं?

साथ ही कहा, जब भी हम जातिगत जनगणना की बात करते हैं, BJP के लोग मौन हो जाते हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को आरक्षण दिया, इसलिए आज गांव-गांव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व है। मोदी सरकार महिला आरक्षण को लेकर सिर्फ इवेंटबाजी कर रही है। वे देश को गुमराह कर रहे हैं कि हमने महिलाओं को आरक्षण दे दिया। लेकिन सच्चाई ये है कि महिला आरक्षण आने वाले 10 साल में लागू ही नहीं होगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ रही है। आपके बेहतर भविष्य के लिए लड़ रही है। लेकिन जब तक आप नहीं जागेंगे, आप इस सरकार से सवाल नहीं पूछेंगे, तब तक कुछ नहीं बदलेगा।

 

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...