1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस की सरकार चाहे केंद्र में रही हो या फिर राज्य में उसने हमेशा भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए : पीएम मोदी

कांग्रेस की सरकार चाहे केंद्र में रही हो या फिर राज्य में उसने हमेशा भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्ररक्षा और एकजुटता के संस्कार नीमच की मिट्टी के कण-कण में हैं। लेकिन साथियों, कांग्रेस देश की इसी मिट्टी को धोखा देने का काम करती है। सत्ता के लालच में कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया है, 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर चली है। साथ ही कहा कि, कांग्रेस की कुनीति से देश में आतंक और अराजकता को बढ़ावा मिला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश के नीमच में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मालवा-निमाड़ के अलग-अलग क्षेत्रों से यहां आए आप सभी परिजनों का मैं अभिनंदन करता हूं। हम सभी को मिल रहा आपका ये आशीर्वाद अभूतपूर्व है। ये आशीर्वाद, एमपी में सुशासन की निरंतरता को है। ये आशीर्वाद, एमपी के विकास को है, एमपी की समृद्धि को है। ये आशीर्वाद, भाजपा के ट्रैक रिकॉर्ड को है। ये आशीर्वाद, मोदी की गारंटी के लिए है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्ररक्षा और एकजुटता के संस्कार नीमच की मिट्टी के कण-कण में हैं। लेकिन साथियों, कांग्रेस देश की इसी मिट्टी को धोखा देने का काम करती है। सत्ता के लालच में कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया है, ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर चली है। साथ ही कहा कि, कांग्रेस की कुनीति से देश में आतंक और अराजकता को बढ़ावा मिला है। आजादी के समय राष्ट्र निर्माण का जो जज्बा था, वो कांग्रेस ने एक परिवार की भक्ति में कुचल कर रख दिया। कांग्रेस की सरकार चाहे केंद्र में रही हो या फिर राज्य में, उसने हमेशा भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की इसी मानसिकता के कारण एक के बाद एक कई राज्यों से कांग्रेस साफ होती चली गई है। जबकि भाजपा एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए काम कर रही है। भाजपा, राज्य के विकास से देश के विकास के मंत्र पर काम कर रही है। पीएम ने कहा कि, कांग्रेस देश में अस्थिरता फैलाना चाहती है, अराजकता फैलाना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस ने ना जाने किस-किस से गुप्त समझौते किए हुए हैं। विदेश के जो लोग खुलेआम भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं, कांग्रेस अब उनके साथ खड़ी नजर आती है। इसलिए मध्य प्रदेश के लोगों को कांग्रेस से बहुत सतर्क रहना है।

साथ ही कहा, कांग्रेस देश के लिए सिर्फ समस्या पैदा करना जानती है, उसके पास कोई समाधान नहीं होता। महात्मा गांधी कहते थे कि ईमानदारी से शासन चलाना चाहिए, देश में राम राज्य लाना चाहिए। लेकिन कांग्रेस ने एक तरफ भ्रष्टाचार का किला खड़ा किया और दूसरी तरफ भगवान राम को भी काल्पनिक बता दिया। कांग्रेस की वजह से सालों-साल से एक और समस्या हमारे देश में विकराल हुई। ये समस्या थी गरीब के हक में लूट की। कांग्रेस के ही एक प्रधानमंत्री कहते थे कि दिल्ली से 100 पैसा भेजता हूं तो 15 पैसा लाभार्थी तक पहुंचता है। ये 85 पैसे कौन सा पंजा मार लेता था?

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...