1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कौन होगा मुख्यमंत्री आज होगा फैसला? जानिए किसके नाम पर लगेगी मुहर

मध्य प्रदेश में कौन होगा मुख्यमंत्री आज होगा फैसला? जानिए किसके नाम पर लगेगी मुहर

मध्य प्रदेश चुनाव में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने के बाद भी भाजपा मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान नहीं कर पाई है। छत्तीसगढ़ के बाद अब सभी की निगाहें मध्य प्रदेश और राजस्थान पर टिकी हुई हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मध्य प्रदेश में कौन होगा मुख्यमंत्री आज होगा फैसला? जानिए किसके नाम पर लगेगी मुहर

पढ़ें :- मोदी सरकार ने न केवल संविधान ,बल्कि जान पर भी पैदा कर दिया है खतरा : अखिलेश यादव

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश चुनाव में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने के बाद भी भाजपा मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान नहीं कर पाई है। छत्तीसगढ़ के बाद अब सभी की निगाहें मध्य प्रदेश और राजस्थान पर टिकी हुई हैं।बताया जा रहा है आज मध्य प्रदेश को मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

मध्य प्रदेश के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के सीएम मनोहरलाल, ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण और पार्टी सचिव आशा लाकड़ा के सोमवार को 11 बजे भोपाल पहुंचने की उम्मीद है।इसके बाद विधायकों से चर्चा का दौर शुरू होगा। उन्हें दोपहर एक बजे भोजन के लिए बुलाया गया है।

इसके बाद बैठक होगी और विधायक दल के नेट का चुनाव होगा। उधर, राजस्थान के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े के मंगलवार को जयपुर पहुंचकर विधायकों से बात करने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को राजस्थान को भी मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

पढ़ें :- टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया को बड़ा झटका, इस टीम ने छीना नंबर-1 का ताज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...