1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. आखिर क्यों भूकंप में रोकनी पड़ी दिल्ली मेट्रो? जानिए इसके पीछे की वजह

आखिर क्यों भूकंप में रोकनी पड़ी दिल्ली मेट्रो? जानिए इसके पीछे की वजह

Delhi Earthquake: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आज सुबह 9:04 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए है। शहर में ये झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस हुए। रिक्टर स्केल भूकंप की स्पीड 4.4 रही। फिलहाल, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। वैसे तो भूकंप में ट्रेन कभी नही रोकी जाती है। लेकिन भूकंप आने पर दिल्ली मेट्रो को रोक दिया गया। ऐसे क्यों, आइए इसके पीछे की वजह जान लेते हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND vs AFG 3rd ODI Live : आज अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

एक्स्पर्ट्स के अनुसार, भारतीय रेलवे ट्रेन भारी होती हैं और धीमी गति से चलती हैं। इनका ट्रैक जमीन में जमा रहता है इसीलिए इसमें भूकंप के हल्के झटके को सहने की शक्ति होती है। वहीं, मेट्रो हल्की होती है और अंडर ग्राउंड में तेजी से चलती है। भूकंप से इसका इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रभावित हो सकता है, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए मेट्रो को भूकंप के दौरान रोकना जरूरी हो जाता है। इसके अलावा, मेट्रो का ऑपरेशन सेंट्रल कंट्रोल रूम से किया जाता हैं, जो भूकंप की प्रोब्लेम में तुरंत फैसला ले सकता है। रेलवे का ऑपरेशन ऐसा बिलकुल भी नही होता है। इसमें भूकंप में ट्रेन को रोकने का निर्णय स्थानीय स्तर पर लिया जाता है। जिसमें टाइम लग सकता है।

रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...