1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बेगुनाहों का झूठा एनकाउंटर करवाने वाले बड़बोले मुख्यमंत्री बदमाशों के गैंग से क्यों हैं डरते: तेजस्वी यादव

बेगुनाहों का झूठा एनकाउंटर करवाने वाले बड़बोले मुख्यमंत्री बदमाशों के गैंग से क्यों हैं डरते: तेजस्वी यादव

बिहार के पटना में करबिगहिया इलाके में चार दिन पहले अगवा किए गए 33 वर्षीय किराना दुकानदार बंटी कुमार का शव शनिवार को बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार, शव फुलैलपुर बायपास के समीप सड़क किनारे मिट्टी में दबा हुआ मिला। बंटी का शव बरामद होने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार के पटना में करबिगहिया इलाके में चार दिन पहले अगवा किए गए 33 वर्षीय किराना दुकानदार बंटी कुमार का शव शनिवार को बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार, शव फुलैलपुर बायपास के समीप सड़क किनारे मिट्टी में दबा हुआ मिला। बंटी का शव बरामद होने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। इन सबके बीच राजद के शिष्टमंडल ने अपहृत कारोबारी की पत्नी से मुलाकात की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने उनसे बातचीत की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

पढ़ें :- Video-मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने हाथ पकड़ लिया, चोर अगले स्टेशन तक ट्रेन से लटककर करता रहा सफर

इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पटना के करबिगहिया में सत्ता और पुलिस के संरक्षण में संचालित सेक्स रैकेट का विरोध करने पर 25 वर्षीय किराना दुकानदार बंटी कुमार का 6 जुलाई को पटना जंक्शन के पास से अपहरण किया गया। CCTV फुटेज में सब साफ़ साफ़ दिख रहा है लेकिन अपराधियों को दिशा-निर्देश देने वाली पुलिस ने उसे ढूंढने की बजाय परिजनों को ही डांटा।

पढ़ें :- बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है...तेज प्रताप यादव के बयान के बाद बढ़ी सियासी हलचल

कल राजद के शिष्टमंडल ने अपहृत कारोबारी की पत्नी से मुलाकात की और टेलीफ़ोन पर वार्ता कराई। कल हमारे दबाव पड़ने पर पुलिस ने पटना ग्रामीण के अथमलगोला थाना क्षेत्र से उनका क्षत-विक्षत शव लाकर परिजनों को सूचना दी। स्पष्ट है कि पुलिस सब कुछ जान-पहचान रही थी।

उन्होंने आगे लिखा, स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सेक्स रैकेट चलाने वाले बेख़ौफ़ होकर कहते है कि मुख्यमंत्री आवास तक इस अनैतिक और काली कमाई का हिस्सा जाता है। बड़बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बताए कि ऐसे अपराधियों और सिंडिकेट के सरगना कौन है? बिहार के लोग जानते हैं कि विगत दिनों में बीजेपी सरकार बनने के बाद पटना जंक्शन के आस-पास बड़ी संख्या में सेक्स रैकेट पनप रहे है? इसी क्षेत्र में सरकार के एक भाजपाई मंत्री का भी आवास है और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसी क्षेत्र से ताल्लुक रखते है।

बेगुनाहों का झूठा एनकाउंटर करवाने वाले बड़बोले मुख्यमंत्री शराब माफियाओं, सेक्स रैकेट चलाने वालों और बदमाशों के गैंग से डरते क्यों है? सत्ता शीर्ष में बैठे लोगों की इन देह व्यापारियों से क्या सांठ-गांठ है जो उन्हें बचाने में सारी ऊर्जा लगाए हुए है?

 

पढ़ें :- बिहार: जलजीरा की आड़ में छिपी थी 50 लाख की शराब, पुलिस ने किया जब्त, नए-नए जुगाड़ निकाल रहें तस्कर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...