रामपुर की जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने के लिए उनकी पत्नी तंजीम फातिमा पहुंचीं। मुलाकात के दौरान उन्होंने आजम खान की सेहत की जानकारी ली।
रामपुर। रामपुर की जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने के लिए उनकी पत्नी तंजीम फातिमा पहुंचीं। मुलाकात के दौरान उन्होंने आजम खान की सेहत की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि, आजम खान की तबीयत पहले जैसे ही है। उम्र और लगातार इलाज के कारण उनकी सेहत को लेकर चिंता बनी रहती है। हालांकि, इस मुलाकात के दौन और किन मुद्दों पर बातें हुईं वो स्पष्ट नहीं हो सका।
तंजीम फातिमा की तरफ से कहा गया कि, परिवार के लोग उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। न्यायालय पर उन्होंने पूरा भरोसा है और उनकी जीत होगी। साथ ही कहा, हम कानून प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ते रहेंगे। आजम खान और अब्दुल्ला आजम रामपुर की जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।