1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ब्रज के चहुंमुखी विकास के लिए रहूंगी तत्पर, भाजपा ने विलुप्त धरोहरों को संजोया : हेमा मालिनी

ब्रज के चहुंमुखी विकास के लिए रहूंगी तत्पर, भाजपा ने विलुप्त धरोहरों को संजोया : हेमा मालिनी

मथुरा की सांसद व भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी (Hema Malini)  ने राधाकुंड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कहा कि वे ब्रज के विकास के हमेशा तैयार हैं। अपने दोनों कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि भाजपा ने ब्रज की विलुप्त हुई आध्यात्मिक एवं सनातन परम्पराओं से जुड़ी धरोहरों का विकास किया है।

By santosh singh 
Updated Date

गोवर्धन। मथुरा की सांसद व भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी (Hema Malini)  ने राधाकुंड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कहा कि वे ब्रज के विकास के हमेशा तैयार हैं। अपने दोनों कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि भाजपा ने ब्रज की विलुप्त हुई आध्यात्मिक एवं सनातन परम्पराओं से जुड़ी धरोहरों का विकास किया है। ब्रज की पहचान देश व विदेशों में दिलाने का काम किया है।

पढ़ें :- IRCTC Money Laundering Case : लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय

उन्होंने कहा कि आज कुसुम सरोवर व राधाकुंड की खूबसूरती देखते ही बनती है। हेमा मालिनी (Hema Malini) ने श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के गद्दीनशीन पीठाधीश्वर महन्त केशव दास महाराज व गौड़ीय मठ के सन्त बीबी स्वामी से जीत का आशीर्वाद लिया।

पढ़ें :- बंदरगाह पर खड़े जहाज में अचानक लगी आग, हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, गोवर्धन के विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, रालोद के राजपाल भरगर आदि ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र के हित में मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री होना जरूरी है। संचालन राधाकुंड मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने किया।

संवाद कार्यक्रम के दौरान गोवर्धन मंडल अध्यक्ष परशुराम सिंह, रामधन शर्मा, मंगल दास, चन्द्रविनोद कौशिक, ज्ञानेंद्र सिंह राणा, सियाराम शर्मा, राधाकुंड नगर पंचायत चेयरमैन रामफल मुंशी, बीबी कौशिक, सुरेश जोशिप निर्भय गोस्वामी, प्रकाश गौड़, राधारमन दास, महेंद्र गोस्वामी आदि थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...