भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए एक अहम घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि एयरलाइन इंडस्ट्री के दिग्गज विलियम वॉल्श को नया CEO नियुक्त किया गया है।
इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने इस नियुक्ति को कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कंपनी विस्तार और बदलाव के नए दौर में प्रवेश कर रही है, ऐसे में वॉल्श जैसे अनुभवी नेता का जुड़ना बेहद अहम है।
इंडिगो के पूर्व सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपना कार्यकाल खत्म होने से 18 महीने पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा उस समय आया था, जब देश में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसलेशन का सामना करना पड़ा था।