1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Winner of Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विनर , ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख कैश और कार

Winner of Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विनर , ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख कैश और कार

बिग बॉस के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। इस साल बिग बॉस 17 विनर की ट्राफी मुनव्वर फारुखी के नाम रही। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को हराकर मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विनर बने। सलमान खान ने उनका नाम ऐलान कर बिग बॉस 17 विनर से पर्दा हटाया है। मुनव्वर को बिग बॉस ट्रॉफी के साथ पचास लाख कैश और कार मिली है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Winner of Bigg Boss 17:  बिग बॉस के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। इस साल बिग बॉस 17 विनर की ट्राफी मुनव्वर फारुखी (Munawar Faruqui) के नाम रही। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को हराकर मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विनर बने। सलमान खान ने उनका नाम ऐलान कर बिग बॉस 17 विनर से पर्दा हटाया है। मुनव्वर को बिग बॉस ट्रॉफी के साथ पचास लाख कैश और कार मिली है।

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई

अंकिता लोखंडे के घर से बाहर आने के बाद मन्नारा, मुनव्वर (Munawar Faruqui) और अभिषेक कुमार ही बचे थे। इनमें से भी मन्नारा भी बाहर आ गई थी, इसके बाद टॉप 2 में एक भी महिला कंटेस्टेंट नही थी। अब जिगरी दोस्त मुनव्वर और अभिषेक कुमार टॉप 2 फाइनलिस्ट थे। इसके बाद सलमाम खान ने आखिरकार बिग बॉस 17 के विजेता के नाम का ऐलान कर दिया।

पढ़ें :- दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो का शेड्यूल बदला, शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगी सेवा

सलमान खान ने जब एक और एलिमिनेशन की बात कही तो चारों कंटेस्टेंट के परिवार के लोग उनके हाथ थाम कर खड़े हो गए। जिसके बाद सभी को अपने लेटर बॉक्स से एक लेटर निकालना था, जिसमें अगर सेफ लिखा हो तो कंटेस्टेंट अंदर रहेगा बाकी लोग बाहर। सबसे पहले यह लेटर मनारा ने खोला जो सेफ थीं, फिर मुनव्वर ने लेटर खोला जो सेफ थे, इसके बाद बारी आई

पढ़ें :- छठ महापर्व पर भारतीय रेलवे का तोहफा, गोरखपुर से हावड़ा और कोलकाता के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

अभिषेक और अंकिता की ने लेटर खोला। अंकिता एलिमिनेट हो गई। सुदेश लहरी ने अपनी हाजिरी और सुरीली आवाज से बिग बॉस 17 फिनाले को गुलजार कर दिया है। इन सब में कृष्णा अभिषेक ने सुदेश का खूब साथ दिया है। सुदेश ने अपने गानों से सभी कंटेस्टेंट्स की मजाकिया अंदाज में खूब आलोचना की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...