1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सर्दी की दस्तक! मिनिमम टेंपरेचर 16 डिग्री तक पहुंचा,जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में सर्दी की दस्तक! मिनिमम टेंपरेचर 16 डिग्री तक पहुंचा,जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

मॉनसून की विदाई होते ही दिल्ली का मौसम बिल्कुल बदल चुका है। दिन में धूप तो रात में सर्दी की आहट महसूस होने लगी है। इस बार भी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली में शनिवार की रात सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। यह इस महीने का अब तक का सबसे कम तापमान था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: मॉनसून की विदाई होते ही दिल्ली का मौसम बिल्कुल बदल चुका है। दिन में धूप तो रात में सर्दी की आहट महसूस होने लगी है। इस बार भी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली में शनिवार की रात सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। यह इस महीने का अब तक का सबसे कम तापमान था।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ईसाई या इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा अनुसूचित जाति का लाभ

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया कि यह पहली बार था जब अक्टूबर में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। हालांकि, उत्तरी दिल्ली में रिज वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पिछले साल अक्टूबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस था।

रविवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर के आखिरी 10 दिनों के दौरान रात का तापमान ज्यादातर 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है। आईएमडी ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा हो सकता है और ये बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

हालांकि, बुधवार तक फिर से ये गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। IMD ने कहा कि अगले छह दिनों में दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब था। अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान 33-34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली का AQI 155 पर मध्यम श्रेणी में बना रहा।

पढ़ें :- Mission West Asia : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CDS और तीनों सेना प्रमुखों के साथ की हाई-लेवल बैठक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...