1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Winter Tourist Destinations : हिमाचल के बंजार घाटी में बसा है जीभी गांव, सर्दियों देखिए कुदरत के नजारे

Winter Tourist Destinations : हिमाचल के बंजार घाटी में बसा है जीभी गांव, सर्दियों देखिए कुदरत के नजारे

नया साल आने वाला है। छुट्टियों में किसी खूबसूरत पर्यटन स्थल पर कुछ दिन बिताने का अगर आप प्लान कर रहे हो तो  हिमाचल प्रदेश के बंजार घाटी में बसा जीभी गांव सैलानियों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Winter Tourist Destinations : नया साल आने वाला है। छुट्टियों में किसी खूबसूरत पर्यटन स्थल पर कुछ दिन बिताने का अगर आप प्लान कर रहे हो तो  हिमाचल प्रदेश के बंजार घाटी में बसा जीभी गांव सैलानियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। प्रकृति की गोद में बसे इस गांव की सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। इस स्थल को पृथ्वी का स्वर्ग भी कहा जाता है। दुनिया से टूरिस्ट जीभी जाते हैं और कुछ दिन बिताते हैं। अगर आपको प्रकृति, पहाड़ और नदियां पसंद हैं, तो जीभी में आप कुछ दिन परिवार और दोस्तों के साथ बिता सकते हैं.

पढ़ें :- IRCTC Tour Package : नॉर्थ ईस्ट की घाटियों का नजारा देखना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी लाया है आपके लिए शानदार पैकेज

सर्दियों में आप यहां बर्फ गिरते हुए देख सकते हैं।  इस खूबसूरत जगह पर सैलानी गर्मी और सर्दी दोनों ही सीजन में जा सकते हैं। जीभी में सैलानी झील के साथ ही प्राचीन मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं। यह जगह समुद्र तल से 10282 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से करीब 5 किमी की दूरी पर सेरोलसर झील है। इसके अलावा यहां सैलानी खंडहर हो चुके रघुपुर किला घूम सकते हैं जो जलोरी पास से 3 किमी दूर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...