HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा के बाहर बागपत से आई महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, कही ये बात

यूपी विधानसभा के बाहर बागपत से आई महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, कही ये बात

यूपी विधानसभा सत्र (UP Assembly Session) के दूसरे मंगलवार को विधान सभा के बाहर एक महिला ने पेट्रोल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बचा लिया। फिलहाल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा सत्र (UP Assembly Session) के दूसरे मंगलवार को विधान सभा के बाहर एक महिला ने पेट्रोल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बचा लिया। फिलहाल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- Crispy Corn Recipe: बच्चे कर रहे हैं खाने की जिद, तो घर में ही ऐसे बनाएं क्रिस्पी कॉर्न

जानकारी के मुताबिक आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले (Baghpat District) की रहने वाली है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे वह अचानक विधानसभा के बाहर आई और खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने की कोशिश की। विधानसभा के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला के हाथ से माचिस छीन ली और उसे आत्मदाह करने से बचा लिया। इस दौरान महिला काफी जोर-जोर से चिल्ला रही थी कि उसके भाई जो यूपी पुलिस में था उसकी हत्या हो गई, लेकिन पुलिस जांच नहीं कर रही है। फिलहाल महिला का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...