1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Women’s Hockey India League: आज से विमेंस हॉकी इंडिया लीग के पहले सीजन की शुरुआत; जानें- कब और कहां देख पाएंगे मुकाबले

Women’s Hockey India League: आज से विमेंस हॉकी इंडिया लीग के पहले सीजन की शुरुआत; जानें- कब और कहां देख पाएंगे मुकाबले

Women's Hockey India League Matches, Time, Date and streaming details: विमेंस हॉकी इंडिया लीग का लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार आज 12 जनवरी को खत्म होने जा रहा है। इस लीग के पहले सीजन का पहला मैच रांची के प्रतिष्ठित मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां ओपनिंग मैच में दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। आइये, दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम ओडिशा वॉरियर्स, विमेंस हॉकी इंडिया लीग 2025 के पहले मैच के पूरे शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत अन्य डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

Women’s Hockey India League Matches, Time, Date and streaming details: विमेंस हॉकी इंडिया लीग का लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार आज 12 जनवरी को खत्म होने जा रहा है। इस लीग के पहले सीजन का पहला मैच रांची के प्रतिष्ठित मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां ओपनिंग मैच में दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। आइये, दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम ओडिशा वॉरियर्स, विमेंस हॉकी इंडिया लीग 2025 के पहले मैच के पूरे शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत अन्य डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं-

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी हुए बागी! तोड़ेंगे NDA से नाता, BJP पर लगाया बेईमानी का आरोप

विमेंस हॉकी इंडिया लीग का पहला मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा?

विमेंस हॉकी इंडिया लीग का पहला मैच दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर्स की टीमों के बीच खेला जाएगा।

दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम ओडिशा वॉरियर्स, विमेंस हॉकी इंडिया लीग का पहला मैच कब खेला जाएगा?

दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर्स, विमेंस हॉकी इंडिया लीग का पहला मैच रविवार 12 जनवरी 2025 को खेला जाएगा।

पढ़ें :- सीएम योगी ने लघु व सीमांत किसानों को दिया बड़ा तोहफा, अब महज छह फीसदी ब्याज पर मिलेगा लोन

दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम ओडिशा वॉरियर्स, विमेंस हॉकी इंडिया लीग का पहला मैच कहां खेला जाएगा?

दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर्स, विमेंस हॉकी इंडिया लीग का पहला मैच रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम ओडिशा वॉरियर्स, विमेंस हॉकी इंडिया लीग का पहला मैच कितने बजे शुरू होगा?

दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर्स, विमेंस हॉकी इंडिया लीग का पहला मैच भारतीय समयानुसार, रविवार रात 8:40 बजे से शुरू होगा।

दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम ओडिशा वॉरियर्स, विमेंस हॉकी इंडिया लीग के पहले मैच को टीवी पर कहां देख पाएंगे?

पढ़ें :- Video Viral : सड़क पर अश्लील हरकतें करते नजर आए प्रेमी युगल, यूजर्स बोले-ऑटो को OYO समझ लिया है?

दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम ओडिशा वॉरियर्स, विमेंस हॉकी इंडिया लीग के पहले मैच को टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल- सोनी टेन 1, सोनी टेन 1 एचडी, सोनी टेन 3, सोनी टेन 3 एचडी, सोनी टेन 4 और सोनी टेन 4 एचडी पर देख सकेंगे।

दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम ओडिशा वॉरियर्स, विमेंस हॉकी इंडिया लीग के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम ओडिशा वॉरियर्स, विमेंस हॉकी इंडिया लीग के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

विमेंस हॉकी इंडिया लीग 2025 का पूरा शेड्यूल

12 जनवरी 2025: दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम ओडिशा वारियर्स – 08:40 PM IST

13 जनवरी 2025: श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स बनाम सोरमा हॉकी क्लब – 06:00 PM IST

पढ़ें :- VB-G RAM G : विकसित भारत-जी राम जी विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

14 जनवरी 2025: दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स – 06:00 PM IST

15 जनवरी 2025: ओडिशा वारियर्स बनाम सोरमा हॉकी क्लब – 06:00 PM IST

16 जनवरी 2025: श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स बनाम ओडिशा वारियर्स – 06:00 PM IST

17 जनवरी 2025: दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम सोरमा हॉकी क्लब – 08:15 PM IST

19 जनवरी 2025: ओडिशा वारियर्स बनाम श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स – 06:00 PM IST

20 जनवरी 2025: सोरमा हॉकी क्लब बनाम दिल्ली एसजी पाइपर्स – 06:00 PM IST

21 जनवरी 2025: सोरमा हॉकी क्लब बनाम ओडिशा वारियर्स – 06:00 PM IST

पढ़ें :- अटल आवासीय विद्यालय बनेंगे फ्यूचर-रेडी लर्निंग हब, ड्रोन से लेकर स्पेस साइंस तक, छात्रों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

22 जनवरी 2025: श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स बनाम दिल्ली एसजी पाइपर्स – 06:00 PM IST

23 जनवरी 2025: ओडिशा वारियर्स बनाम दिल्ली एसजी पाइपर्स – 06:00 PM IST

24 जनवरी 2025: सोरमा हॉकी क्लब बनाम श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स – 06:00 PM IST

26 जनवरी 2025: फाइनल – 08:15 PM IST

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...