1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश: विपक्षी दलों ने साधा निशाना, जानिए किसने क्या कहा?

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश: विपक्षी दलों ने साधा निशाना, जानिए किसने क्या कहा?

लोकसभा में आज 'नारी शक्ति वंदन' बिल पेश हो गया है। इस बिल को कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने लोकसभा में पेश किया। इसमें महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण का एलान किया गया। वहीं, इस बिल के पेश होने के बाद सियासी सरगर्मी भी बढ़ गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में आज ‘नारी शक्ति वंदन’ बिल पेश हो गया है। इस बिल को कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने लोकसभा में पेश किया। इसमें महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण का एलान किया गया। वहीं, इस बिल के पेश होने के बाद सियासी सरगर्मी भी बढ़ गयी है। विपक्षी दलों ने इसको लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से ‘नारी शक्ति वंदन’ बिल को लेकर हमला बोला है।

पढ़ें :- Sanjay Singh arrested: मरना मंजूर है डरना नहीं...गिरफ्तार के बीच आया संजय सिंह का बयान

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया सुले ने कहा कि, महिला आरक्षण को लेकर मोदी जी की नीति और नीयत दोनों में खोट है। मोदी सरकार के महिला आरक्षण बिल में साफ लिखा है कि महिला आरक्षण, जनगणना और परिसीमन के बाद ही हो सकता है। मतलब 2029 से पहले महिला आरक्षण संभव नहीं है।

“महिला बेवकूफ बनाओ” बिल: आतिशी
वहीं, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को पेश किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से मोदी सरकार पर निशाना साधा गया है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि, 128th Constitutional Amendment Bill Public Domain में आया, जब इसको Clause By Clause पढ़ा तो पता चला ये महिला आरक्षण बिल नहीं है। ये 2024 के चुनाव से पहले “महिला बेवकूफ बनाओ” बिल है। आतिशी ने कहा, 2024 के चुनावों से पहले महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलने वाला है।

 

पढ़ें :- आप सांसद संजय सिंह घर ईडी ने की छापेमारी, सीएम केजरीवाल बोले-यहां भी कुछ नहीं मिलेगा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...