1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अपने बूथ पर काम करें, 2027 में कोई चूक नहीं होनी चाहिए…प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश यादव

अपने बूथ पर काम करें, 2027 में कोई चूक नहीं होनी चाहिए…प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता से झूठ बोलती है। झूठे वादे करती है। भाजपा में घुसपैठियों को लेकर झूठा प्रचार किया। झूठा नरेटिव बनाया। मतदाता सूची के एसआईआर प्रक्रिया में एक भी घुसपैठिया नहीं मिला। झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने, भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट करने में माहिर है। भाजपा ने प्रदेश की जनता को परेशानी में फंसा दिया है। जनता बहुत दुखी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय पर विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

पढ़ें :- '2004 में मनमोहन सिंह को BJP ने राष्ट्रपति के भाषण पर बोलने से रोका था...' जयराम रमेश ने वीडियो शेयर करके दिलाया याद

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि संघ परिवार दुनिया का सबसे खतरनाक परिवार है। आरएसएस और भाजपा से सावधान रहना है। लोकतन्त्र और संविधान बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना आवश्यक है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता किरन रिजिजू ने भी मान लिया है कि भाजपा का एनडीए गठबन्धन राजनीतिक नहीं पारिवारिक गठबंधन है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता से झूठ बोलती है। झूठे वादे करती है। भाजपा में घुसपैठियों को लेकर झूठा प्रचार किया। झूठा नरेटिव बनाया। मतदाता सूची के एसआईआर प्रक्रिया में एक भी घुसपैठिया नहीं मिला। झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने, भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट करने में माहिर है। भाजपा ने प्रदेश की जनता को परेशानी में फंसा दिया है। जनता बहुत दुखी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने बूथ पर काम करें। बूथ को मजबूत करें। वोट बचाना और अपना बूथ जिताना समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की जम्मेदारी है। उन्होने कहा कि, फार्म-6 के जरिए छूटे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़वाना है। साथ ही, भाजपा की चालाकी से सतर्क रहना है। उन्होने कहा कि 2027 में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। सभी लोगों को पार्टी से जोड़ना है। अपने व्यवहार से विश्वास दिलाना है। लोगों को बताना है कि समाजवादी पार्टी ने ही प्रदेश में विकास का कार्य किया है। भाजपा ने तो उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। आज उत्तर प्रदेश में हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में है। महिला अपराध और साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है। अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे है।

पढ़ें :- 'विपक्ष की महिला सांसदों ने घेर ली पीएम मोदी की कुर्सी, नहीं दे पाए धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण', हंगामे से बिगड़ा माहौल

भाजपा ने संस्थाओं को बर्बाद कर दिया। राजधानी लखनऊ के बडे अस्पतालों और मेडिकल कालेज में भी क्वालिटी का इलाज नहीं मिल पा रहा है। सरकार संस्थाओं को पर्याप्त बजट नहीं देती है। समाजवादी सरकार में गरीबों का पूरा इलाज मुफ्त होता है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने लोहिया संस्थान, सैफई मेडिकल कालेज, विश्वस्तरीय कैंसर संस्थान बनवाया। के.जी.एम.सी. और पी.जी.आई. जैसी मेडिकल संस्थाओं में सुविधाएं बढ़ायी। भाजपा सरकार ने सब खराब कर दिया। भाजपा का चरित्र ही अमानवीय और संवेदन शून्य है।

जम्मू कश्मीर से आए समाजवादी पार्टी के नेता मो0 आजम एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को शाल और मफलर भेंट किया। वाराणसी के कार्यकर्ताओं ने संकट मोचन मंदिर का प्रसाद भेंट किया अवधेश यादव पंचू यादव ने अखिलेश यादव को इलाहाबादी अमरूद भेंट किया।

 

 

पढ़ें :- लंबित आवासीय एवं व्यावसायिक आवंटनों के त्वरित निस्तारण के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना लागू करें...सीएम योगी ने दिए निर्देश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...