HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. World Food Day 2023 : विश्व खाद्य दिवस पर लें संकल्प , भूख और भुखमरी को लेकर जागरूक करना है

World Food Day 2023 : विश्व खाद्य दिवस पर लें संकल्प , भूख और भुखमरी को लेकर जागरूक करना है

भूख लगना हर जीव की प्राकृतिक आवश्यकता है। सबको  भोजन मिल सके  इसके लिए हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे (विश्व खाद्य दिवस) मनाया जाता है।  

By अनूप कुमार 
Updated Date

World Food Day 2023 : भूख लगना हर जीव की प्राकृतिक आवश्यकता है। सबको  भोजन मिल सके  इसके लिए हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे (विश्व खाद्य दिवस) मनाया जाता है।  साल 1945 को संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना की गई थी। इसी के उपलक्ष्य में ये दिन मनाया किया जाता है। फूड डे मनाने का उद्देश्य है दुनिया भर में लोगों को पौष्टिक भोजन करने के महत्व के प्रति जागरूक करना। संयुक्त राष्ट्र के दुनिया भर के 150 सदस्य देश मिलकर विश्व खाद्य दिवस मानते हैं।

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?

इस दिन को भूख से पीड़ित लोगों के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस बार इसकी थीम “जल ही जीवन है, जल ही भोजन है ‘ किसी को पीछे न छोड़ें” है।

दुनिया भर में हर साल खाना न मिलने से लाखों लोगों की चली जाती है। एक स्वस्थ इंसान के लिए बैलेंस डाइट बहुत जरूरी है। भोजन हर एक इंसान का मौलिक अधिकार हैं। इस दिन लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। जन सामान्य तक इसका संदेश पहुंच सके इसके लिए कई तरह के मैराथन, प्रदर्शन से लोगों को जागरूक किया जाता है। इस दिन लोगों को खाना भी बांटा जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...