1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. World Press Freedom Index: विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023 में पिछड़ा भारत, जानिए शीर्ष पर कौन?

World Press Freedom Index: विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023 में पिछड़ा भारत, जानिए शीर्ष पर कौन?

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023 में भारत को झटका लगा है। भारत 180 देशों में से प्रेस की स्वतंत्रता के मामले में 161वें स्थान पर खिसक गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

World Press Freedom Index: विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023 में भारत को झटका लगा है। भारत 180 देशों में से प्रेस की स्वतंत्रता के मामले में 161वें स्थान पर खिसक गया है। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) ने बुधवार को अपने वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स का 21वां संस्करण जारी किया, जिसमें ये सामने आया।

पढ़ें :- #Eid2023: पूरे भारत में आज धूमधाम से मनायी जा रही है ईद, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- 'ईद मुबारक'

भारत समेत विश्व के कई देशों में अभिव्यक्ति की आजादी पर खतरे बढ़ गए हैं। इसी बीच, तीन देश: ताजिकिस्तान, भारत और तुर्की जो अभी तक समस्याग्रस्त स्थिति में थे, से सबसे निचली श्रेणी में पहुंच गये हैं। खासकर, भारत में तेज गिरावट देखने को मिल रही है।

रिपोर्ट की माने तो भारत पिछले साल 180 देशों में 150वें स्थान पर था। इस बार भारत विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भी नीचे चला गया। पाकिस्तान सूचकांक में 150वें और अफगानिस्तान 152वें स्थान पर है। हालांकि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पत्रकारों की सुरक्षा गंभीर स्थिति में है।

शीर्ष देशों में कौन?
प्रेस स्वतंत्रता के मामले में नार्वे, आयरलैंड, डेनमार्क इस साल भी शीर्ष 3 देशों में शामिल है। नार्वे लगातार 7 साल से पहले स्थान पर बना हुआ है। अमेरिका इस साल तीन पायदान नीचे खिसक कर 45वें स्थान पर पहुंच गया है।

 

पढ़ें :- भारत में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 90111 नए केस , जबकि 29 लोगों की मौतें

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...