1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Wrestlers Protest: पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंची प्रियंका गांधी, विनेश फोगाट हुई भावुक

Wrestlers Protest: पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंची प्रियंका गांधी, विनेश फोगाट हुई भावुक

दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों का दंगल जारी है। कई दिनों से वह धरना पर बैठे हुए हैं। अब यह प्रदर्शन राजनीतिक गलियारों में भी पहुंच गई है। जिसके बाद से प्रियंका गांधी पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचीं। खिलाड़ियों ने प्रियंका को अपनी समस्या बताई। प्रियंका ने काफी देर तक उनकी समस्या सुनी। इस प्रदर्शन में बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान भी शामिल हैं। 

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Wrestlers Protest:  दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों का दंगल जारी है। कई दिनों से वह धरना पर बैठे हुए हैं। अब यह प्रदर्शन राजनीतिक गलियारों में भी पहुंच गई है। जिसके बाद से प्रियंका गांधी पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचीं। खिलाड़ियों ने प्रियंका को अपनी समस्या बताई। प्रियंका ने काफी देर तक उनकी समस्या सुनी। इस प्रदर्शन में बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान भी शामिल हैं।

पढ़ें :- मोदी जी देश की संपत्ति अपने मित्रों को सौंप रहे हैं जिसके चलते रोजगार की सुरक्षा ख़त्म हो गई है: प्रियंका गांधी

पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं।

वहीं शनिवार को प्रियंका गांधी पहलवानों से मिलने के लिए जंतर-मंतर पहुची हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि- “मुझे पीएम से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि अगर उन्हें इन पहलवानों की चिंता है, तो उन्होंने उनसे बात क्यों नहीं की या उनसे मुलाकात क्यों नहीं की। सरकार बृजभूषण शरण सिंह बचाने की कोशिश क्यों कर रही है। जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वे इसे क्यों नहीं दिखा रहे हैं? जब ये पहलवान पदक जीतते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं और गर्व महसूस करते हैं लेकिन आज ये सड़क पर बैठे हैं और इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। ये सभी महिला पहलवान इस मुकाम तक आने के लिए काफी संघर्ष करती हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...