Priced Under ₹10,000 XElectron ने PocketBeam पार्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इसका साइज और डिजाइन ऐसा है कि इसे आसानी से कभी भी, कहीं भी ले जा सकते हैं। यह एक कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर है, जिसका वजन 0.6 किलोग्राम है और इसमें इनबिल्ट स्पीकर भी दिया गया है।
XElectron PocketBeam Projector : XElectron ने PocketBeam पार्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इसका साइज और डिजाइन ऐसा है कि इसे आसानी से कभी भी, कहीं भी ले जा सकते हैं। यह एक कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर है, जिसका वजन 0.6 किलोग्राम है और इसमें इनबिल्ट स्पीकर भी दिया गया है। यह डिवाइस 720p HD रिजॉल्यूशन के साथ आता है और 1080p डिकोडिंग सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 6000 लुमेन्स तक की ब्राइटनेस मिलती है और यह 150 इंच तक की स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है। इसमें 3200mAh बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 2 घंटे से ज्यादा प्लेबैक देने का दावा करती है। इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है।
इस प्रोजेक्टर में LED लाइट सोर्स दिया गया है, जिसकी लाइफ 40,000 घंटे तक बताई गई है। इसमें Auto Keystone Correction फीचर मिलता है, जिससे इमेज अपने आप सही एलाइन हो जाती है। इसके अलावा Remote Focus फीचर दिया गया है, जिससे यूजर रिमोट के जरिए ही इमेज की क्लैरिटी एडजस्ट कर सकते हैं।
यह डिवाइस Android 13 बेस्ड सिस्टम पर चलता है और इसमें 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें Netflix, Amazon Prime Video और YouTube जैसे OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Miracast और AirPlay के जरिए वायरलेस स्क्रीन मिररिंग भी की जा सकती है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और एक्सटर्नल डिवाइस कनेक्ट करने के लिए फिजिकल पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे यूजर्स लैपटॉप, गेमिंग कंसोल जैसे डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।