1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Xiaomi Wireless Mouse Lite  3 : लॉन्च हुआ 1000DPI वायरलेस माउस,जानें खासियत और कीमत

Xiaomi Wireless Mouse Lite  3 : लॉन्च हुआ 1000DPI वायरलेस माउस,जानें खासियत और कीमत

श्याओमी ने अपने Domestic Market में बजट डिवाइस पोर्टफोलियो में एक नया नाम जोड़ दिया है - Wireless Mouse Lite 3, जो सस्ता होने के बाद भी कुछ अच्छे फीचर्स देने का दावा करता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Xiaomi Wireless Mouse Lite 3 : श्याओमी ने अपने domestic market में बजट डिवाइस पोर्टफोलियो में एक नया नाम जोड़ दिया है – Wireless Mouse Lite 3, जो सस्ता होने के बाद भी कुछ अच्छे फीचर्स देने का दावा करता है।

पढ़ें :- Vivo V60 Price Drops :  वीवो V60 की Flipkart पर कीमतों में गिरावट ,  जानें ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट

ऑप्टिकल सेंसर
दिखने में सिंपल वायरलेस माउस में 1000DPI का ऑप्टिकल सेंसर मिलता है।

वजन
इसका वजन 45 ग्राम है। इसे USB रिसीवर से चला सकते है, जो माउस के साथ आता है। रिसीवर को स्टोर करने के लिए एक कम्पार्टमेंट भी है।

Xiaomi Wireless Mouse Lite 3 कीमत
श्याओमी वायरलेस माउस लाइट 3 को चीन में 39 युआन में पेश किया गया है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 450 रुपये के आसपास बैठती है। शिपिंग 14 मई से शुरू होगी और फिलहाल यह JD.com जैसी साइट्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
कलर ऑप्शन
Wireless Mouse  दो कलर ऑप्शन में आता है – Deep Space Black और Plain White Grey।

डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो Xiaomi ने एकदम क्लीन और मिनिमल लुक देने की कोशिश की है। बटन और बॉडी एक ही शेल में मिलते हैं, यानी कोई शार्प एज या बाहर निकला हुआ कोई एलिमेंट नहीं है। इसका कर्वी डिजाइन हथेली को अच्छी तरह फिट कर सकता है। बैटरी के बिना इसका वजन सिर्फ 45 ग्राम है।

पढ़ें :- Dreame L40 Ultra AE Robot Cleaner : घर का झाड़ू-पोछा करेगा स्मार्ट रोबोट , Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra भारत में लॉन्च

माउस स्मूदली मूव होने का दावा करता है और टेबल या माउसपैड पर चलाना आसान हो जाता है। हालांकि ये माउस ब्लूटूथ या रिचार्जेबल बैटरी सपोर्ट नहीं करता। इसमें स्टैंडर्ड AA सेल लगेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...